Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में बेमौसम बारिश से फसलें खराब:किसानों की चिंता बढ़ी, तापमान में गिरावट, सरकार से मुआवजे की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है, जबकि कटी हुई सरसों भीगकर खराब होने की कगार पर है। इस अचानक बदले मौसम से ठंड लौट आई है। कप्तानगंज क्षेत्र के किसान पंकज चौधरी ने बताया कि पक चुकी गेहूं की बालियों के काली पड़ने की आशंका है। उन्होंने सरसों की कटी फसल के भी बारिश से खराब होने की बात कही। किसान दरसू निषाद के अनुसार, गेहूं और सरसों की फसलें खेतों में गिरकर जमीन से चिपक गई हैं, जिससे उनके सड़ने का खतरा बढ़ गया है। भानपुर क्षेत्र के किसान राम सुरेश चौधरी ने दलहन, तिलहन, गेहूं और सब्जियों को भी काफी नुकसान होने की जानकारी दी। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहीं, किसान गंगा राम यादव ने बताया कि बेमौसम बारिश से रबी की फसल को लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है, जिसका सीधा असर किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। तापमान में भी गिरावट दर्ज इस बीच, मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों जहां पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद यह घटकर 24 डिग्री सेल्सियस रह गया। हालांकि इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में दो बाइकों की टक्कर:महिला ने तोड़ा दम, दो लोग गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    बारिश के बीच भी नहीं कम हुई गैस की लाइन:गोरखपुर में लोग घटों करते रहे इंतजार, गोल्डन गैस पर 17 मार्च की बुकिंग की हो रही डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment