Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा ने पूर्व MLC धर्मवीर अशोक को निष्कासित किया:बुलंदशहर में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में हुई कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) धर्मवीर अशोक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है। जिलाध्यक्ष प्रधान ने बताया कि धर्मवीर अशोक के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। उन पर पार्टी की नीतियों और अनुशासन के विपरीत कार्य करने का आरोप था, जिससे संगठन की छवि को नुकसान पहुंच रहा था। उनके अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने पूरे मामले की समीक्षा की और आरोपों को गंभीर मानते हुए यह कड़ा फैसला लिया। प्रधान ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है, जहां संगठन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाती। इसी सिद्धांत के तहत यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक, धर्मवीर अशोक पर स्थानीय स्तर पर पार्टी लाइन से हटकर गतिविधियों में शामिल होने और विरोधी दलों के नेताओं के संपर्क में रहने का आरोप था। हालांकि, इस संबंध में धर्मवीर अशोक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में स्पष्ट संदेश जाएगा कि संगठन के खिलाफ काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इसे आने वाले चुनावों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर एयरपोर्ट को मिला ‘चल वैजयंती शील्ड’:पब्लिक सेक्टर में पहला स्थान, ऑफिस वर्क और पैसेंजर सर्विस में बना मॉडल
    Next Article
    कानपुर में ट्रक-ऑटो की टक्कर, दो की मौत:ओवरटेक के प्रयास में हुआ हादसा, ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment