Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश और ओले से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल तबाह:किसान बोले- कर्ज लेकर बेटी की शादी की थी, अब कैसे चुकाएंगे

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिससे यहां पर गेहूं की पकी खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। रविवार सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यहां खेतों में गेहूं की फसल झुकी हुई पड़ी थी, जिससे गेहूं की बाली खराब होने की आशंका है। वहीं लेखपाल गांव गांव पहुंचकर बारिश और ओले से हुए नुकसान का सर्वे कर रहे है। किसान धीरेन्द्र कुमार ने बताया- काफी मेहनत कर दिन रात एक करके फसल को तैयार करने में अपनी पूरी कमाई लगा दी। अब उन्हें गेहूं की पैदावार से उम्मीद थी, खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी थी, अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से पैदावार पर काफी फर्क पड़ेगा। ओलावृष्टि होने से गेहूं की बलियों को नुकसान हुआ है। किसान अपने अपने खेतों में सिर पकड़े हुए बैठे नजर आ रहे है, वह आसमान की ओर देखकर इंद्र देव से कह रहे है, कि भगवान फसल कटने तक बारिश न करें। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बिटिया की शादी कर्ज लेकर की थी, गेहूं की फसल से कर्ज चुकाना था, लेकिन फसल बर्बाद होने से कैसे कर्ज चुकाएगा यह डर सता कर रहा है। कटाई से पहले बारिश ने हमें बर्बाद कर दिया बिधनू थाना क्षेत्र के गांव निवासी अजय सिंह यादव किसान ने बताया कि खेत में उन्होंने अपनी मेहनत से गेहूं की अच्छी फसल तैयार की थी, फसल पककर खड़ी थी, उन्होंने गेहूं की कटाई का ठेका भी दे दिया था। सोमवार से गेहूं की कटाई मजदूरों को करना था, लेकिन शनिवार शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से खेतों में पकी खड़ी फसल झुक कर जमीन तक पहुंच गई है। जिससे गेहूं की बाली खराब होने की आशंका है। हम तो बर्बाद हो गए। डीएम बोले- नुकसान का आंकलन करें कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने के आकलन के लिए सभी SDM को निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। लेखपाल खेतों में पहुंचकर कर रहे जांच SDM के निर्देशन पर कानपुर तहसील क्षेत्र के लेखपाल बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आंकलन के लिए जांच पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे है। उन्होंने बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की सूची तैयार करना शुरू कर दी है। जल्द सूची तैयार कर अधिकारियों को सौंपेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम पैनल के वकीलों की छंटनी होगी:खराब परफॉर्मेंस की तैयार की जा रही रिपोर्ट, पैरवी काम नहीं आएगी
    Next Article
    रामपुर में खेत विवाद में फायरिंग, एक घायल:पिता-पुत्र गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद; सगे भाइयों में हुआ झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment