Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश में खुले आसमान के नीचे महिला का अंतिम संस्कार:मथुरा में नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड नंबर 3 में तेज बारिश के दौरान एक महिला का अंतिम संस्कार खुले आसमान के नीचे किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। मृतका की पहचान नौगांव निवासी 28 वर्षीय संगीता पत्नी लोकेश के रूप में हुई है। बुधवार को बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। परिजन जब अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे, तो वहां बारिश से बचाव के लिए कोई शेड या पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। मजबूरन परिजनों को बारिश में भीगते हुए खुले आसमान के नीचे ही अंतिम संस्कार करना पड़ा। वायरल वीडियो में परिजन बारिश के बीच अंतिम संस्कार करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, जिससे श्मशान घाट पर सुविधाओं की कमी उजागर हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि श्मशान घाट पर लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और कई शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि श्मशान घाट पर स्थायी शेड, उचित जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। फिलहाल इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो ने प्रशासन को सवालों के घेरे में ला दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में बेटे ने ईंट मारकर की पिता की हत्या:शराब पीने के लिए पैसे न देने पर सिर पर किया हमला
    Next Article
    गौतमबुद्ध नगर में 45 स्कूलों को नोटिस जारी:शुल्क नियामक समिति के निर्देश उल्लंघन पर अगली बैठक में पेशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment