Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरमपुरा-जौरी में 40 बीघा गेहूं की फसल जली:टहरौली क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ

    5 hours ago

    2

    0

    टहरौली के थाना गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम बरमपुरा और जौरी में गुरुवार को भीषण अग्निकांड हुआ। अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 40 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, आग दोपहर लगभग 1:30 बजे अचानक लगी। शुरुआत में आग की तीव्रता कम थी, लेकिन तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं। खेतों में खड़ी सूखी फसल होने से आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना किसी संसाधन के आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों, ट्यूबवेल के पानी, ट्रैक्टर टैंकर और पेड़ों की हरी डालियों की मदद से आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की। करीब दो घंटे के लगातार संघर्ष के बाद दोपहर लगभग 3:30 बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज सिंह दार सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों के साथ राहत कार्य में सहयोग किया। प्रशासनिक अमला भी तुरंत सक्रिय हुआ। उपजिलाधिकारी (जॉइंट मजिस्ट्रेट) अक्षय दीपक, तहसीलदार ज्ञान प्रकाश और लेखपाल अर्पित जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित किसानों से नुकसान की जानकारी ली। इस अग्निकांड में जितेंद्र पाल, सुरेंद्र, भगवती, लाला राम, भगवान दास, घमंडी, रामदेवी, कमलेश और लखन सहित दर्जनों किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि यह गेहूं की फसल उनकी सालभर की मेहनत और आजीविका का मुख्य आधार थी। कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, जिससे अब उनकी आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर पुलिस ने ठगी के लाखों रुपए वापस कराए:फ्लाइट बुकिंग और फ्रेंचाइजी के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी
    Next Article
    केडीएमए लीग, विराट सिंह ने जड़ा शतक:तीन रोमांचक मुकाबलों में बल्लेबाजों का दबदबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment