Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी:फाइल डाउनलोड करते ही फोन हुआ हैक, 3 बैंक खाते खाली

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में साइबर ठगी का एक नया तरीका सामने आया है, जहां ठग ‘पीएम किसान’ योजना के नाम पर लोगों के मोबाइल फोन को निशाना बना रहे हैं। बारादरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के तीन बैंक खाते एक APK फाइल डाउनलोड करते ही खाली हो गए। आजाद नगर निवासी अशोक कुमार को 20 मार्च को व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी गई। इसे सरकारी योजना से जुड़ा बताकर भरोसा दिलाया गया। जैसे ही उन्होंने यह फाइल डाउनलोड की, उनका मोबाइल फोन ठगों के नियंत्रण में चला गया। यह सामान्य ठगी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित ‘APK अटैक’ था। फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल हो गया, जिसने बैंकिंग ऐप्स, ओटीपी और अन्य जरूरी डेटा तक पहुंच बना ली। इसके बाद ठगों ने तुरंत खातों से पैसे निकाल लिए। कुछ ही मिनटों में अशोक कुमार के तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 72,400 रुपये पार कर लिए गए। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा से 56,000 रुपये, पंजाब नेशनल बैंक से 9,200 रुपये और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 7,200 रुपये शामिल हैं। मोबाइल पर ट्रांजैक्शन के मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। साइबर ठग अब सरकारी योजनाओं, खासकर ‘पीएम किसान’ जैसे भरोसेमंद नामों का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, APK फाइल बेहद खतरनाक हो सकती है। इसे डाउनलोड करते ही ठग फोन की पूरी एक्सेस हासिल कर लेते हैं। वे स्क्रीन मॉनिटर कर सकते हैं, ओटीपी पढ़ सकते हैं, बैंकिंग ऐप चला सकते हैं और पासवर्ड तक चुरा सकते हैं। पीड़ित अशोक कुमार ने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बारादरी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म:मैनपुरी में परिजन मुंडन कार्यक्रम में थे, तभी पड़ोसी ने बनाया शिकार
    Next Article
    यातायात पुलिस ने काटे पुलिसकर्मियों के चालान:फर्रुखाबाद में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर हुई कार्रवाई, 18 का हुआ चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment