Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मुठभेड़ में गोकशी करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दो के पैर में लगी गोली

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सुबह करीब 4 बजे उत्तमनगर रोड पर हुई इस कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह भी घायल हो गए। चेकिंग के दौरान हुआ आमना-सामना पुलिस को सूचना मिली थी कि 24/25 मार्च की रात श्यामाचरण गोटिया के जंगल में हुई गौकशी की घटना में शामिल बदमाश फिर से वारदात की फिराक में हैं। इसी इनपुट पर पुलिस टीम नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध नीले-सफेद रंग का टेंपो आता दिखा। पुलिस के रुकने के इशारे पर बदमाशों ने टेंपो को नहर की पटरी की ओर भगा दिया। करीब 400 मीटर आगे वाहन फंसने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें फैजान (24) और लईक (36) के पैर में गोली लगी। वहीं मौके से भाग रहे सद्दाम और रवि को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। घायल बदमाशों और घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 315 बोर के 2 तमंचे, 12 बोर का 1 तमंचा,7.63 बोर की 1 रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और खोखे, घटना में इस्तेमाल टेंपो, पशु वध के उपकरण,10,000 रुपए नकद 3 मोबाइल फोन जब्त हुए हैं। SSP बोले—इनपुट पर हुई कार्रवाई एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गौकशी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए हैं और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध असलाह बरामद हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सपा पर हमलावर हुए संजय निषाद:बोले- छोटी पार्टी को 'दलाल' समझने की भूल, उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाई
    Next Article
    अंबेडकरनगर में पेट्रोल पंपों पर भीड़ थमी:प्रशासन की सख्ती के बाद हालात सामान्य, कालाबाजारी रोकने को कर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment