Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 'मे क्वीन बॉल' का आयोजन:प्रियंका चोपड़ा को पहचान दिलाने वाला मंच फिर तैयार

    17 hours ago

    2

    0

    बरेली में 'मे क्वीन बॉल' का आयोजन 23 मई की शाम को बरेली क्लब लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम एक बार फिर युवा प्रतिभाओं के लिए ग्लैमर, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का मंच बनेगा। आयोजकों का कहना है कि 'मे क्वीन बॉल 2026' इस बार युवतियों के करियर अवसरों के लिए भी एक बड़ा प्लेटफॉर्म साबित होगा। यह आयोजन करीब तीन दशक पुराना है और इसकी खास पहचान है। इसी मंच ने कभी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब एक बार फिर बरेली की युवा प्रतिभाओं को इसी तरह का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में 16 से 25 वर्ष तक की अविवाहित युवतियां भाग ले सकती हैं। चयनित प्रतिभागियों को रैंप वॉक के साथ-साथ प्रोफेशनल ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और स्टेज प्रेजेंस की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण अमन गरेवाल के मार्गदर्शन में होगा, जिससे उन्हें मॉडलिंग और पब्लिक परफॉर्मेंस की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए आवेदन फॉर्म बरेली क्लब लिमिटेड कार्यालय, Ramada Encore और चावला एंड एसोसिएट्स, रामपुर गार्डन पर उपलब्ध हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है। फिनाले में प्रतिभागियों को चार अलग-अलग श्रेणियों में अपनी प्रस्तुति देनी होगी। अनुभवी जज 'मे क्वीन' और रनर-अप का चयन करेंगे। इस कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सेना अधिकारी, क्लब सदस्य और उनके परिवार उपस्थित रहेंगे। दर्शकों के मनोरंजन के लिए डांस ट्रुप, लाइव सिंगिंग और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में स्कॉर्पियो-ट्रक टक्कर में छह लोग घायल:बारात से लौटते समय गाजीपुर में हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    जालौन में उरई जिला कारागार में बेकरी यूनिट शुरू:बंदियों को मिलेगा रोजगार, आत्मनिर्भरता का अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment