Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मां को फोन कर फंदे से लटका युवक:बोला- धर्म बदलकर बड़ी गलती की, मुस्कान के प्यार में विनय से बना था इमरान

    5 hours ago

    2

    0

    बरेली में शुक्रवार देर रात एक युवक (25) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक विनय ने करीब 4 साल पहले धर्म परिवर्तन कर अपनी प्रेमिका मुस्कान से शादी की थी। इसके बाद उसने अपना नाम विनय से बदलकर इमरान रख लिया था। दोनों के दो बच्चे हैं। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद विनय गुस्से में अपना ऑटो लेकर घर से निकल गया। वहीं, मुस्कान मायके चली गई थी। देर रात उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई ने बताया- रात करीब 10:45 बजे विनय ने मां को फोन किया था। उसने कहा कि मां, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। मैंने मुस्कान के लिए अपना धर्म बदल लिया और परिवार से रिश्ता तोड़ लिया।” कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटना कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला.. शादी के बाद किराए के कमरे में रहता था विनय उर्फ इमरान बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा का रहने वाला था। मुस्कान से शादी के बाद वह नकटिया इलाके में मीट फैक्ट्री के पास किराए के कमरे में रहते थे। इमरान ऑटो चलाता था। इमरान की सास कुरैशा ने बताया- अप्रैल 2022 में विनय ने मेरी बेटी मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। प्यार के लिए उसने धर्म परिवर्तन किया और अपना नाम बदलकर इमरान रख लिया। दोनों की दो बेटियां हैं। एक तीन साल की और दूसरी एक साल की। शादी के बाद से ही विनय के अपने परिवार से संबंध खत्म हो गए थे। पति-पत्नी में हुआ था विवाद मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दिन में इमरान का अपनी पत्नी मुस्कान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि इमरान ने मुस्कान के साथ मारपीट की। इससे उसके सिर में चोट लग गई। इसके बाद इमरान ऑटो लेकर घर से चला गया। घायल मुस्कान ने फोन पर अपनी मां को पूरी बात बताई। डर के कारण वह अपने मायके बिचपुरी चली गई। शाम को दोनों के बीच फिर फोन पर बात हुई, लेकिन सुलह नहीं हो सकी। तनाव और बढ़ गया। मुस्कान ने इमरान से कहा- वह सिर्फ दिन में गाड़ी चलाए और रात में घर पर रहे। उसने बताया कि दो छोटी बेटियों के साथ उसे अकेले डर लगता है। इस पर इमरान ने कहा कि बेटियां बड़ी हो रही हैं, इसलिए उसे ज्यादा पैसे कमाने होंगे। उसे रात में भी काम करना पड़ेगा। बहस बढ़ने के बाद इमरान ने फोन काट दिया। रात में कमरे में लटका मिला शव देर रात जब मुस्कान ने दोबारा फोन किया, तो इमरान का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अनहोनी की आशंका होने पर वह दोनों बेटियों के साथ रात करीब 11:30 बजे कमरे पर पहुंची। दरवाजा खोलने पर अंदर कुंडे से इमरान का शव लटका मिला। घटना के बाद इमरान की मां से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि अब उनका अपने बेटे से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद ससुराल पक्ष इमरान को मुस्लिम रीति-रिवाज से सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी करने लगे। धर्म परिवर्तन के बाद परिवार ने छोड़ा शहर घटना की सूचना मिलते ही विनय का भाई अजय मौके पर पहुंचा। अजय ने बताया- करीब 4 साल पहले विनय ने एक मंदिर में मुस्कान से शादी की थी। शादी के बाद मुस्कान करीब 5 दिन तक उनके घर पर रही। इसके बाद मुस्कान के परिवार की ओर से दबाव बनाया गया। इसी के बाद विनय ने धर्म परिवर्तन कर लिया। समाज और लोकलाज के डर से हमने बरेली छोड़ दिया था। अब पूरा परिवार रामपुर के बिलासपुर में रह रहा है। भाई से उनका ज्यादा संपर्क नहीं था। हालांकि, वह एक-दो बार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलने आया था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया- शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अब रिपोर्ट आने का इंतजार है। मामले की जांच की जा रही है। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला अफसर बोलीं- डीएम ने मुझसे iPhone लिया, फिरोजाबाद में फर्जी जांच बैठाई, 8 महीने तक सैलरी रोक कर शोषण करते रहे फिरोजाबाद में टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान DM पर 1.75 लाख का आईफोन और आईवॉच लेने और शोषण करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-ईरान के बीच दूसरे राउंड की बातचीत में होगी डील या भड़केगी जंग?
    Next Article
    बाइक ट्रक से टकराई, 30 मिनट तक जलता रहा युवक:देवरिया में पराली के धुएं से नहीं दिखा रास्ता, भांजी की शादी में जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment