Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक ट्रक से टकराई, 30 मिनट तक जलता रहा युवक:देवरिया में पराली के धुएं से नहीं दिखा रास्ता, भांजी की शादी में जा रहा था

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया में ट्रक से टकराकर बाइक सवार सड़क किनारे जल रही पराली में गिर गया। वह 30 मिनट तक आग में पड़ा तड़पता रहा। फिर उसकी मौत हो गई। इस बीच लोग बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाते रहे। हादसा पराली से उठ रहे धुएं की वजह से हुआ। इसके चलते बाइक सवार को आगे चल रहा ट्रक दिखाई नहीं दिया। वहीं, उसका बेटा सड़क की दूसरी ओर जा गिरा, जिससे वह बच गया। इसी बीच पीछे से आ रहा दूसरा बाइक सवार भी धुएं की वजह से फिसलकर गिर गया। उसकी बाइक भी आग में चली गई। लेकिन, वह खुद गिरकर बच्चे की ओर चला गया। उसने तुरंत बच्चे को उठाया और दूसरे किनारे पर चला गया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। घटना शनिवार शाम 4 बजे की है। अब जानिए पूरा मामला... गौरी बाजार थाना क्षेत्र के विरवा गांव में मुसाफिर (40) पत्नी सुनीता और 3 बच्चों टिंकू (11), काजल (8) और छोटू (6) के साथ रहता था। वह पुणे में मजदूरी करता था। उसकी भांजी की शादी थी। इसीलिए शनिवार शाम 4 बजे मुसाफिर अपनी बहन इसरावती के घर ईशरपुरा जा रहा था। वह बाइक से रुद्रपुर-पचलड़ी मार्ग पर पहुंचा था। वहां काशीपुर गांव के पास के 100 एकड़ से ज्यादा के खेतों में पराली जलाई गई थी। पराली की आग सड़क किनारे झाड़ियों तक पहुंच गई थी। धुएं ने पूरी सड़क को ढक लिया था धुएं ने पूरी सड़क को ढक लिया था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। मुसाफिर धुएं वाले क्षेत्र से गुजर रहा था। धुएं की वजह से उसे अपने आगे चल रहा ट्रक नहीं दिखा। उसकी बाइक पीछे से ट्रक में घुस गई। इसके चलते मुसाफिर झाड़ियों में लगी आग में गिर गया। घायल होने की वजह से वह उठ नहीं पाया और जिंदा जल गया। उसका शरीर 30 मिनट तक जलता रहा। इस बीच लोग बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाते रहे। दूसरी बाइक भी आग में जली इस बीच एक और बाइक सवार धुएं की वजह से सड़क पर फिसलकर गिर गया। उसकी बाइक भी आग में चली गई। लेकिन, वह खुद मुसाफिर के बेट की तरफ जा गिरा। उसने जैसे ही बच्चे को देखा, तुरंत उसे उठा लिया और खुद भी सड़क के किनारे जा खड़ा हुआ। इस बीच मुसाफिर जलता रहा। पुलिस ने दोनों जली हुई बाइकों को कब्जे में लिया। घायल बच्चे को रुद्रपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। --------------------- यह खबर भी पढ़ें…. महिला अफसर बोलीं- फिरोजाबाद डीएम से डर लगता है:इंस्पेक्टर साहब मेरा सब खत्म हो गया, IAS अफसर को iPhone दिया था मेरे बचपन का सपना था अफसर बनकर लोगों की सेवा करना, लेकिन आज उसी काम को ईमानदारी से करने की सजा मिल रही है। न्याय मांगने पर कार्रवाई की धमकी देकर डराया जा रहा। मेरे चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे। मुझे बाहर निकलने में डर लग रहा है। CM से अपील है कि अपने प्रदेश की महिला अफसर को न्याय दिलाएं। ये बातें फिरोजाबाद DM पर आरोप लगाने वाली टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मां को फोन कर फंदे से लटका युवक:बोला- धर्म बदलकर बड़ी गलती की, मुस्कान के प्यार में विनय से बना था इमरान
    Next Article
    अक्षय तृतीया पर 500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद:19 अप्रैल को 2000 शादियां और हजारों वाहनों की डिलीवरी से गुलजार रहेगा शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment