Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:कर्ज माफी से आगे बढ़कर ग्रामीण व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बरेली में जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर शिक्षा, प्रशासन और कृषि तंत्र में व्यापक सुधार की मांग उठाई। संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार और पूर्व मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। किसानों ने कहा कि उनकी नाराजगी केवल कर्ज माफी तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समग्र सुधार चाहते हैं। किसान नेताओं ने बताया कि आलू के दामों में भारी गिरावट से किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। कई किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं और फसल को खेतों में नष्ट करने को मजबूर हैं। इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और विवाह जैसे पारिवारिक खर्चों पर पड़ रहा है। ज्ञापन में ओसवाल चीनी मिल, बजाज चीनी मिल और बहेड़ी स्थित चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। किसानों ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार की मांग करते हुए सुझाव दिया कि जन्म, मृत्यु, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान की सहमति से जारी किए जाएं, ताकि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह को बड़ी राहत:हाईकोर्ट ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी की चुनाव याचिका खारिज की
    Next Article
    रायबरेली में अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन सेवा शुरू:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला महिला अस्पताल में उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment