Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में ICSE-ISC टॉपर्स ने रचा इतिहास:AI और अनुशासन से हासिल की शानदार सफलता

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली में अब सिर्फ घंटों किताबों में डूबे रहना ही सफलता की गारंटी नहीं रहा। शहर के होनहार विद्यार्थियों ने इस बार साबित कर दिया है कि स्मार्ट स्टडी, टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल और अनुशासन मिलकर बड़े से बड़ा मुकाम दिला सकते हैं। भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) द्वारा घोषित ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) के परिणामों में बरेली के छात्रों ने न केवल शानदार अंक हासिल किए, बल्कि पढ़ाई के नए ट्रेंड भी स्थापित किए। कैंट स्थित सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की छात्रा प्रजाना पाराशरी ने 99.60% अंक प्राप्त कर बरेली मंडल में पहला स्थान हासिल किया। प्रजाना ने अपनी तैयारी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लिया। उन्होंने बताया, “एआई ने कठिन टॉपिक्स को आसान बनाने और संदेहों को दूर करने में काफी मदद की।” प्रजाना की सफलता का मूल मंत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई का संतुलन, सोशल मीडिया का सीमित उपयोग और लगातार रिवीजन रहा। उन्होंने अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया, जिससे उन्हें यह उत्कृष्ट परिणाम मिला। हार्टमन कॉलेज की अपर्णा ने 98.40% अंक प्राप्त कर अपनी लगन का परिचय दिया। अपर्णा का सपना न्यूरो सर्जन बनना है और उन्होंने अपनी पढ़ाई को इसी लक्ष्य की दिशा में केंद्रित रखा। उनका मानना है कि लक्ष्य स्पष्ट होने पर रास्ता आसान हो जाता है। ISC (12वीं) में हार्टमन कॉलेज के अनिरुद्ध जौहरी ने 96.75% अंक हासिल किए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बेहतर टाइम मैनेजमेंट और रात के शांत माहौल में की गई पढ़ाई को दिया। अनिरुद्ध ने कहा, “सभी के पास 24 घंटे ही होते हैं, फर्क सिर्फ उनके उपयोग का होता है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीपीएसजी छात्रों ने बैंडी कप में दिलाई यूपी को जीत:गोवा में 8वें फेडरेशन कप में तेलंगाना को 2-0 से हराया
    Next Article
    डीआईजी-एसपी ने दोहरीघाट थाने का औचक निरीक्षण किया:मऊ में गैंगस्टर-गुंडा एक्ट पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment