Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में हिंदूवादी नेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:साथी संग भाग रहा था, रोकने पर फायरिंग की, जवाबी करवाई में पैर में लगी गोली

    11 hours ago

    1

    0

    बरेली के संजयनगर में हिंदूवादी नेता अर्जुन की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों से माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगा। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि 15 जून की रात थाना बारादरी क्षेत्र के संजयनगर में हिंदूवादी नेता अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर अर्पित मौर्य उर्फ पहाड़ी, कपिल और कुश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पुलिस के अनुसार, 18 जून की रात चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि आरोपी अर्पित और उसका साथी कुश हारुनगला रोड के रास्ते भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने एफसीआई गोदाम के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद दो संदिग्ध युवक भरतौल की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे और पीछा किए जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अर्पित के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। वहीं उसका साथी कुश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घायल अर्पित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 41°C:तेज धूप निकली, लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों से बाहर निकल रहे, सावधानी बरतने की अपील
    Next Article
    सुल्तानपुर में दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर नाराज:रजिस्ट्री ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन, नए आदेश से रोजगार छिनने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment