Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में घर में सामूहिक नमाज पर विवाद:विश्व हिंदू परिषद ने एसएसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग की

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली के ग्राम पालपुर, थाना कैंट क्षेत्र में एक घर में सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में ग्रामवासियों ने आरोप लगाया है कि गांव में कोई मस्जिद नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 और 2011 में भी कुछ लोगों द्वारा घर में सामूहिक नमाज पढ़ने का प्रयास किया गया था। उस समय थाना कैंट में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147 और 153ए के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे, और पुलिस ने आरोप पत्र भी दाखिल किए थे। आरोप है कि एक बार फिर 20 और 21 मार्च को गांव के कुछ लोगों ने गुड्डू और बाबू अली के स्थान पर टेंट लगाकर सामूहिक नमाज पढ़ने की कोशिश की। इसके अतिरिक्त, 18 मार्च को जुलूस निकालकर गांव का माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामवासियों का कहना है कि उन्होंने 19 मार्च को ही थाना कैंट और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर संभावित विवाद की जानकारी दी थी। हालांकि, उनका आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बजाय, शिकायतकर्ताओं को कथित तौर पर पुलिसकर्मियों द्वारा धमकाया गया कि यदि नमाज रोकी गई तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिकायतकर्ताओं ने एसएसपी से मामले का संज्ञान लेने, निष्पक्ष जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रह सके। शिकायत दर्ज कराने वालों में दयाराम, विजय, राजेंद्र कनोजिया, प्रेमपाल, भगवानदास, राजेश, सादूराम, तनुज कुमार, अर्पित कश्यप, नरेंद्र कुमार, रामा शंकर, हरीश कुमार, दीपक कश्यप, सुभाष कश्यप, रामगोपाल, अजय कश्यप, मुकेश, संजीव, प्रमोद कुमार, सनी कश्यप, वीरेंद्र, राजीव, रूपराम, सुखपाल, पप्पू, विकास, मनोज, चंद्रभान, रोहित साहू, रिंकू श्रीराम और विशाल सहित कई ग्रामवासी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8.5 लाख की सोने की जंजीर को पीतल बताया:हाथरस में ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज
    Next Article
    लखनऊ के बच्चों ने गुल्लक फोड़कर भेजे पैसे:महिला बोली- ईरान के लिए 4 बेटे भी कुर्बान, हर मदद के लिए तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment