Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में गोतस्करी मामले में 7 पुलिसवाले सस्पेंड:28 बोरी गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप; एनकाउंटर में 3 तस्कर अरेस्ट, सिपाही घायल

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली में गोवंश के अवशेष मिलने पर SSP ने 2 दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। पुलिस कप्तान की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाईयां शुरू हुई। सस्पेंशन के करीब 5 घंटे बाद ही तीन तस्करों को एक एनकाउंटर में गोली मारकर अरेस्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों के पैर में गोली लगी है। हिरासत में लेने के बाद तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस एनकाउंटर में एक सिपाही भी घायल हुआ है। दरअसल, इज्जतनगर के गांव फरीदापुर चौधरी में पिछले 2 दिनों से गोकशी हो रही थी। नाले में करीब 28 बोरियों में बंद गोवंश के अवशेष मिल रहे थे। इसको लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठनों ने एसएसपी से मिलकर विरोध जताया। इसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तीन टीमें बनाई थी। 2 दिन से मिल रहे थे गोवंश के अवशेष इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी क्षेत्र में शनिवार को एक नाले में स्थानीय लोगों को गाय के कटे हुए सिर और 8 बंद बोरियां तैरती हुई दिखी। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो को कई हिंदूवादी संगठनों के ग्रुप्स में भी शेयर कर दिए गए। वीडियो देखने के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, गौरक्षा दल आदि संगठनों के लोग पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन करने लगे। हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। जेसीबी बुलाकर उन बोरियों को निकलवाया गया। इसके बाद स्थानीय थाने में अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा शांत हुआ और प्रदर्शन खत्म हुआ। लेकिन रविवार को फिर उसी नाले में करीब 20 बोरियां तैरती दिखी। इसकी सूचना मिलते ही एक बार फिर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के लोग पहुंच गए। 100 से अधिक संख्या में पहुंचे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाया। बोरियां निकलवाकर उसे ठिकाने लगाया गया और दूसरे दिन भी अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। प्रदर्शन के बाद हिंदूवादी संगठनों के लोग SSP अनुराग आर्या के ऑफिस पहुंचे। उनसे मिलकर गोतस्करी रोकने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। देर रात एसएसपी ने 7 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया शिकायत मिलने के बाद एसएसपी अनुराग आर्या ने सीओ सिटी थर्ड पंकज श्रीवास्तव को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट मिलते ही एसएसपी ने इज्जतनगर थानाक्षेत्र के फरीदापुर चौधरी बीट के दो एसआई, 4 हेड कांस्टेबल समेत सात पुलिसवालों को रविवार देर रात में सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड होने वालों में एसआई उमेश कुमार राय, एसआई अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, हेड कांस्टेबल पप्पू राम, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार और कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल हैं। पुलिसवालों को सस्पेंड करने के बाद एसएसपी ने गोतस्करी रोकने के लिए तीन टीमों का भी गठन किया। उधर, पुलिसवालों पर कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। रविवार देर रात ही पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार तड़के गोतस्करों और पुलिस में मुठभेड़ एसएसपी की कार्रवाई के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीमों ने गोतस्करों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान सोमवार तड़के करीब 4 बजे पुलिस टीम को फरीदापुर चौधरी के पास स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तभी बाइक सवार तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जवाबी फायरिंग में तीन गोतस्करों के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही तीनों नीचे जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। अरेस्ट होने के बाद गोतस्कर गिड़गिड़ाते रहे कि अब कभी गोकशी नहीं करेंगे। उनसे गलती हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के नाम असलम, जीशान और नासिर हैं। मुठभेड़ में बदमाशों की एक गोली सिपाही राहुल कुमार को भी लगी। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SSP बोले- सीओ की जांच में पुलिस वालों की लापरवाही सामने आई SSP ने बताया कि ईद के बाद नाले में अवशेष मिलने की शिकायत हिंदू संगठनों ने की थी। इसकी जांच कराई गई थी। रविवार को सीओ पंकज श्रीवास्तव ने जांच रिपोर्ट सौंपी। लापरवाही की पुष्टि होने के बाद दो दरोगा समेत 7 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया। मुठभेड़ में अरेस्ट गोतस्कर असलम पर पहले से ही गोवध और आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस, एक बाइक और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। ………………… ये खबर भी पढ़ें- जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:रामपुर में 10 साल का बेटा रोते हुए बोला- पापा को मम्मी बहुत परेशान करती थी यूपी में रामपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उन्होंने बड़े भाई के पास रह रहे अपने 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया। फूट-फूट कर रोने लगे। फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा भागकर ताऊ के कमरे में पहुंचा। मोबाइल देखकर चौंक पड़े। उन्होंने तुरंत भाई साथी कर्मचारियों को फोन किया। साथी भागकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो जेई को फंदे से झूलता पाया। नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    70 साल के मौलाना ने मदरसे में कुकर्म किया:मुजफ्फरनगर एसपी बोले- VIDEO में बच्चे से गंदी हरकत करता दिखा; आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    श्रीशंकराचार्य चतुरंगिणी सभा का गठन, 27 सदस्य होंगे:खुद शंकराचार्य होंगे परमाध्यक्ष; अविमुक्तेश्वरानंद बोले- सभा में तीनों लिंग के लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment