Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में गोकशी करने वाला गिरफ्तार:साथी के साथ जा रहा था, रोकने पर फायरिंग की, जवाबी गोलीबारी में पैर में लगी गोली

    6 hours ago

    2

    0

    बरेली के बारादरी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका साथी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मंगलवार तड़के करीब 2 बजे थाना बारादरी पुलिस की टीम एफसीआई गोदाम के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को आते देखा। जब टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने भागने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती पैर में गोली लगते ही शातिर बदमाश वसीम अहमद जमीन पर गिर पड़ा और दर्द से कराहने लगा। जैसे ही पुलिस की टीम उसके पास पहुंची, वह गिड़गिड़ाने लगा और दहाड़े मारकर रोने लगा। उसने हाथ जोड़कर पुलिसकर्मियों से कहा कि साहब बहुत बड़ी गलती हो गई, आज के बाद कभी गौकशी की घटना नहीं करूंगा। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 14 मुकदमों का है इतिहास, बरामद हुए अवैध हथियार पकड़ा गया आरोपी वसीम अहमद पुत्र कफील अहमद, सेमलखेड़ा का रहने वाला है। वह पुलिस रिकॉर्ड में एक शातिर गौकश के रूप में दर्ज है। उस पर बरेली और शाहजहांपुर के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और गौकशी जैसी गंभीर धाराओं के तहत कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक (क्षेत्राधिकारी हाईवे) शिवम आशुतोष ने बताया कि बारादरी पुलिस की टीम हारुनगला भरतौल रोड पर गश्त कर रही थी। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 और आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसके साथ इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में सब्जी दुकानों पर चोरी, नगदी-सब्जियां ले गए चोर:पीड़ित बोले- पहले भी हो चुकी हैं चोरियां, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
    Next Article
    महराजगंज में आबकारी टीम ने की छापेमारी:यूपी-16 नंबर की कार रोककर आधे घंटे चेकिंग, बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment