Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बिजली संकट पर सपा का हल्ला बोल:SE का घेराव कर जताया आक्रोश, पॉश कॉलोनियों में 20-20 घंटे की अघोषित बिजली कटौती

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली के विभिन्न क्षेत्रों में गहराते बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया। सपा नेताओं का एक शिष्टमंडल अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह से मिला और शहर की चरमराती विद्युत व्यवस्था पर गहरा रोष प्रकट किया। नेताओं ने दो-टूक शब्दों में कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित कटौती ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। फाइक एन्क्लेव और किंग्स एवेन्यू में अंधेरा, ज्ञापन सौंपकर गिनाईं समस्याएं शिष्टमंडल ने अधीक्षण अभियंता को सौंपे ज्ञापन में विशेष रूप से फाईक इंक्लेव कॉलोनी, किंग्स एवेन्यू और जेएचएम कॉलोनी का मुद्दा उठाया। नेताओं ने बताया कि इन इलाकों में पिछले कई दिनों से 20-20 घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली की आवाजाही का कोई निश्चित समय नहीं है, जिससे छात्रों की पढ़ाई और व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है। नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, ओवरलोडिंग से मिल सकती है राहत सपा नेताओं ने तकनीकी सुधारों पर जोर देते हुए मांग की कि प्रभावित कॉलोनियों में तत्काल नए और उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। उनका तर्क था कि आबादी बढ़ने के कारण पुराने ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है, जिससे वे आए दिन फुंक रहे हैं। लोड बंटने से ही क्षेत्र की जनता को ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगी। अधीक्षण अभियंता ने दिया आश्वासन, शिष्टमंडल में ये नेता रहे शामिल समाजवादी पार्टी के तीखे तेवरों को देखते हुए अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को स्वीकार किया। उन्होंने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि कटौती की समस्याओं की जांच कराई जाएगी और जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से संजीव कुमार सक्सेना, ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट, हैदर अली, मोहम्मद नासिर, शारिक खान, जावेद बंटी और विक्की सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 13 मई को बड़े आंदोलन की तैयारी:बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर करेंगे काम
    Next Article
    गोरखपुर में मैनुअल मोड पर चलेगा ट्रैफिक:हीट वेव से सिग्नल टाइम भी 30-45 सेकेंड हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment