Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 126 हेक्टेयर पर बसेगी नई टाउनशिप:दिल्ली हाईवे पर 600 किसानों से खरीदी जाएगी जमीन, नक्शा पास कराना हुआ महंगा

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में दिल्ली हाईवे के किनारे अब एक शानदार औद्योगिक टाउनशिप नजर आएगी। शुक्रवार को कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में बीडीए बोर्ड की 95वीं बैठक हुई। जिसमें इस बड़े प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी गई। इस टाउनशिप के बनने से शहर में न केवल रोजगार के नए मौके पैदा होंगे, बल्कि बरेली का औद्योगिक विस्तार भी तेजी से होगा। फतेहगंज पश्चिमी के पास 600 किसानों से खरीदी जाएगी 126 हेक्टेयर जमीन बीडीए ने दिल्ली हाईवे से सटी जमीन पर औद्योगिक टाउनशिप बसाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए ग्राम भिटौरा नौगवॉ उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली, रहपुरा जागीर और रसूला चौधरी के करीब 600 किसानों से 126.3043 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। खास बात यह है कि बीडीए यह जमीन जबरन लेने के बजाय किसानों की आपसी सहमति से खरीदेगा और उन्हें सर्किल रेट का चार गुना दाम दिया जाएगा। बोर्ड ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण फंड से पैसा (सीड कैपिटल) लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। जमीन खरीदने के बाद यहां सड़कें, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी और फिर आम लोगों को प्लॉट बांटे जाएंगे। नक्शा पास कराना अब होगा महंगा, नई दरें लागू अगर आप बरेली में घर या बिल्डिंग बनाने के लिए नक्शा पास कराने की सोच रहे हैं, तो अब आपको जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। बोर्ड मीटिंग में साल 2026-27 के लिए बाहरी विकास शुल्क (एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज) की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। शासन के नए नियमों और कास्ट इंडेक्स के हिसाब से अब ऑनलाइन और शमन मानचित्रों के लिए 1565 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर तय की गई है। अधिकारियों का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना जरूरी था। हाईवे पर खुलेंगे फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट, 30 साल के लिए मिलेगा मौका ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-4 और सेक्टर-7 के पास हाईवे की जमीन पर अब हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। बीडीए यहां के कमर्शियल प्लॉट को पीपीपी मॉडल यानी निजी भागीदारी के जरिए विकसित करेगा। इसके तहत प्राइवेट कंपनियां यहां फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, बच्चों के खेलने के लिए प्ले एरिया और यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य जरूरी काम करेंगी। यह आवंटन 30 साल के लिए होगा और नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को मौका मिलेगा। इससे बीडीए की कमाई भी बढ़ेगी और हाईवे पर चलने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बैठक में ये सभी लोग रहे शामिल कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में प्रशासन और शासन के कई बड़े नाम मौजूद रहे। इनमें बीडीए वीसी डॉ मणिकंदन ए, नगर आयुक्त, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक के प्रतिनिधि, बरेली मंडल के अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त और बीडीए सचिव शामिल हुए। इनके अलावा बोर्ड मेंबर राजेश कुमार अग्रवाल, शालिनी वर्मा और नवल किशोर ने भी चर्चा में हिस्सा लिया और विकास योजनाओं पर अपनी सहमति दी। टाउनशिप के लिए जो गांव चुने गए हैं, वे रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण हैं, जिससे आने वाले समय में बरेली के इस हिस्से की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती SP को कोर्ट उठने तक मौजूद रहने का निर्देश:कोर्ट की टिप्पणी- आप पर जिले का प्रभार है, माफी मांगने पर नरम रुख अपना रहे
    Next Article
    गोवा में मेयर ने बताया लखनऊ मॉडल:बोलीं लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण पर जोर, कूड़ा कलेक्शन भी इलेक्ट्रिक वाहनों से हो रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment