Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के रामगंगा में नहाते समय 3 छात्र डूबे:2 को बचाया गया, 1 लापता; जागरण की राख विसर्जन गए थे

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में रामगंगा नदी में स्नान करते समय 3 दोस्त डूबने लगे। इनमें से 2 को बचा लिया गया, जबकि 1 लापता है। तीनों छात्र गांव वालों के साथ जागरण की राख विसर्जन के लिए रामगंगा नदी गए थे। सभी नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और बचाओ-बचाओ चिलाने लगे। तीनों को डूबता देख ग्रामीणों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने 2 छात्रों अनमोल और कपिल को खींचकर बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरे अर्जुन का पता नहीं चल पाया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। अब रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम एक बार फिर सर्च अभियान चलाएगी। घटना शनिवार शाम 4 बजे सिरौली क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… ट्रॉली से राख विजर्जन करने गए थे मनकरा गांव में दो दिन पहले जागरण का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को भंडारा हुआ। शनिवार को करीब 50-60 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर जागरण की राख विसर्जन के लिए कैलाश गिरी घाट पहुंचे। इन लोगों के साथ अनमोल, कपिल और अर्जुन भी थे। राख विसर्जन के बाद सभी नदी में नहाने लगे। इसी दौरान तीन छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने तुरंत ही अनमोल (8) पुत्र पुसे और कपिल (9) अनिल को नदी से बाहर निकाल लिया। ये दोनों मनकरा गांव के ही रहने वाले हैं। हालांकि, ढकिया शाहाबाद निवासी अर्जुन (14) पुत्र ओमवीर शर्मा गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। नदी के तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने लगभग 500 मीटर दूर तक जाल भी लगवाया, ताकि छात्र बहकर दूर न चला जाए। देर रात तक नहीं मिला सुराग देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद अर्जुन का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा बढ़ने के कारण खोजबीन में काफी कठिनाइयां आईं, लेकिन पुलिस और गोताखोर लगातार प्रयास में जुटे रहे। घर पर बिना बताए विसर्जन में गया था परिजनों ने बताया- अर्जुन अपने जीजा के घर जागरण में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह बिना बताए गांव के लोगों के साथ स्नान के लिए चला गया था। मीरगंज के एसडीएम आलोक कुमार ने बताया- मौके पर लेखपाल और सिरौली पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों से तलाश कराई गई। लेकिन अर्जुन नाम के एक छात्र का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह एसडीआरएफ टीम को बुलाकर दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। ------------- यह खबर भी पढ़ें… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर, आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:CRPF भर्ती घोटाले में पूर्व DIG समेत तीन दोषी, सीबीआई कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई
    Next Article
    लड़की ने सरेआम पीटा, मुंह पर बरसाई चप्पलें:मिर्जापुर में बोली- अब भेज ना मेरी फोटो; तस्वीरें वायरल करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment