Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रेकअप किया तो लड़की के घर फेंके बम:आरोपी के खिलाफ हैं 31 मामले दर्ज, पता चलते ही लड़की ने रिलेशन खत्म कर लिए थे

    4 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु के कोयंबटूर में ब्रेकअप से नाराज एक युवक ने लड़की के घर पर केरोसिन बम से हमला कर दिया। इससे घर के बरामदे में आग लग गई। आसपास के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना रविवार की है, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कार्तिक उर्फ मारियप्पन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पिछले दो सालों से कार्तिक और लड़की के बीच दोस्ती थी। लेकिन जब लड़की को मालूम हुआ कि कार्तिक के खिलाफ हत्या समेत 31 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। चार तस्वीरों में वारदात… घर पर दो बम फेंके, बरामदे में लगी आग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम कार्तिक अपने तीन साथियों के साथ बाइक से उसके घर पहुंचा। बाइक पर बैठै-बैठे ही उसने पीड़िता के घर पर दो केरोसिन बम फेंके और फरार हो गया। इससे बरामदे में आग गई। हालांकि, वारदात के दौरान लड़की के पिता घर के बाहर ही खड़े थे। उन्होंने आरोपी को घर पर बम फेंकते देख लिया था। उन्होंने मदद के लिए आसपास के लोगों को आवाज लगाई। लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बरामदे में खड़ी गाड़ियों को बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने घर की अंडरग्राउंड टंकी से पानी निकालकर आग बुझाई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। ---------------------------- क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... समस्तीपुर में ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ ने लड़की पर किया हमला:एग्जाम देकर घर लौट रही थी, चाकू से हाथ-पीठ पर वार समस्तीपुर में सोमवार देर शाम ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एग्जाम देकर वापस घर लौट रही थी। इस दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी खबर पढ़ें... गर्लफ्रेंड साथ रहने की जिद करती थी...कुल्हाड़ी से काट डाला:झांसी में प्रेमिका ने आधी रात घर मिलने बुलाया “मेरे घर से लगभग 200 मीटर दूर रजनी का घर है। पति हरियाणा में नौकरी करता था। इसलिए रजनी घर में अकेली रहती थी। हम दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। 8 महीने पहले ये मुलाकात प्यार में बदल गई। हम दोनों चोरी छुपे मिलने लगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमित शाह बोले- पाकिस्तानियों को पीठ दिखाकर भागना पड़ा था:राजस्थान में दो लड़ाई वाली ऐतिहासिक सांचू पोस्ट पर डेढ़ घंटे रुके, बॉर्डर पर किया नाश्ता
    Next Article
    पीएम मोदी पर लिखी शिवराज की किताब का विमोचन:बोले- मैंने महसूस किया उनका कर्मयोगी स्वभाव; कई मुख्यमंत्री भी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment