Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुर्के वाली लुटेरी महिला के ससुर बोले-बहू से रिश्ता खत्म:सिर झुका दिया, कभी घर नहीं लाएंगे; अयोध्या वाले घर में ताला, पंजाब में परिवार

    15 hours ago

    2

    0

    'हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि बहू ऐसा कर सकती है। उसने हमारा सिर झुका दिया। अब उससे कोई रिश्ता नहीं रहा, हम उसे घर नहीं लाएंगे।' ये कहना है अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला पायल (25) के ससुर हरिराम का। वह पंजाब में रहकर काम करते हैं। बहू के बारे में पूछे जाने पर नाराजगी जताई। कहा- बेटे के काम पर जाने के बाद पायल बिना बताए घर से बाहर निकल जाती थी। घंटों गायब रहती थी। पूछने पर वह उल्टा बहस करने लगती थी। वह लंबे समय तक फोन पर बात करती रहती थी, लेकिन किससे बात करती थी, यह स्पष्ट नहीं है। दैनिक भास्कर की टीम पायल के ससुराल पहुंची, तो वहां ताला लगा मिला। ससुर ने फोन पर बातचीत में पायल को लेकर कई अहम जानकारी दी। पढ़िए रिपोर्ट… एक साल पहले हुई थी शादी, कम ही रही साथ भास्कर की टीम पायल के ससुराल कोटिया स्थित सुब्बा गांव पहुंची। घर पर ताला लटक रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य पंजाब में रहते हैं। मजदूरी और सिलाई का काम करते हैं। गांव में किसी को भी इस वारदात की भनक नहीं थी। ससुर पेशे से राजगीर हैं। ग्रामीणों से हमें पायल के ससुर हरिराम का नंबर मिला। फोन पर बातचीत में हरिराम ने बताया- बेटे दीपू के साथ पायल की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी। दीपू अपने बड़े भाई के साथ पंजाब के मोगा में सिलाई का काम करता है। शादी के बाद पायल बहुत कम समय करीब 3 महीने ही ससुराल में रह पाई। बीमारी और विवादों की रही चर्चा पायल जब भी पंजाब आती थी, अक्सर बीमार रहने की शिकायत करती थी, लेकिन मायके जाते ही ठीक हो जाती थी। ससुराल में उसका व्यवहार सामान्य नहीं था और वह छोटी-छोटी बातों पर जेठानी से विवाद करती रहती थी। पायल की तस्वीरें देखिए… पति और बच्चों से व्यवहार अच्छा घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन कोई भी खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है। ससुर का कहना है कि पायल का अपने पति के साथ व्यवहार अच्छा था। वह समय पर खाना बनाती थी और घर के बच्चों के साथ भी उसका रवैया ठीक था। वह 16 मार्च को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए अयोध्या स्थित मायके मथाना निवादा के अहिबरन का पुरवा गांव आई थी। पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… बुर्का पहन सोने का हार-चेन खरीदने पहुंची रुदौली क्षेत्र के कोठी बाजार मोहल्ला के रहने वाले महेश सर्राफा व्यापारी हैं। घर से 900 मीटर दूर अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में उनकी महेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 2 अप्रैल यानी गुरुवार दोपहर बुर्का पहने एक लड़की दुकान पर पहुंची। उसके पास एक पिट्‌ठू बैग था। लड़की ने कहा- सोने का हार और चेन खरीदनी है। महेश ने सोने का हार और चेन दिखाई। इसी दौरान लड़की ने पानी मांगा। महेश ने दुकान में काम करने वाले अंकित को पानी और समोसा लाने भेज दिया। जब अंकित समोसा और पानी लेकर आ गया तो पायल ने खाने से मना कर दिया। बोली- मैं समोसा नहीं खाती हूं। मिठाई मंगवा दीजिए। महेश ने अंकित को बर्फी लेने भेज दिया। इस दौरान दुकान के कर्मचारी मनीराम ने हार और चेन को उठाकर काउंटर पर रख दिया। तभी लड़की खड़ी हुई और दुकान के अंदर इधर-उधर घूमने लगी। महेश ने पूछा- क्या बात है? लड़की ने जवाब दिया- पति पैसा निकालने गए हैं, लौटे नहीं उन्हें ही देख रही हूं। फिर वह काउंटर के पास आकर खड़ी हो गई। महेश अन्य ज्वेलरी को अलमारी में रखने लगे, तभी पायल ने बॉक्स में रखा सोने का हार और चेन उठा ली। अपना बैग उठाया। पिस्टल दिखाकर बोली- गोली मार दूंगी दुकानदार महेश ने टोका तो कमर से पिस्टल निकाल ली। महेश की ओर तानकर बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी। इसके बाद वह दुकान के बाहर भाग गई। महेश और मनीराम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया था। वह दुकान से निकलकर पैदल भागी और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े युवक के साथ फरार भाग गई। महेश ने बताया कि ज्वेलरी 26 ग्राम (22 कैरेट) की थी। 2 अप्रैल को बाजार भाव के हिसाब से उसकी कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए थी। महेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 60 CCTV की फुटेज निकाली, तब गाड़ी नंबर मिला दिनदहाड़े लूट से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 5 टीमें बनाकर जांच शुरू की। आसपास के 60 सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में दिखा कि लड़की एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर गई। बाइक का नंबर निकाला गया, जिसके जरिए लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस सबसे पहले परान का पुरवा पहुंची। वहां राहुल का पता चला। पुलिस ने राहुल को पकड़ लिया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसके साथ पायल नाम की लड़की भी थी। इसके बाद रात में ही मथाना निवादा के अहिबरन का पुरवा गांव से पायल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चोरी किए गए गहने और एक नकली पिस्टल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। राहुल बेरोजगार, पायल के गांव आता-जाता था परान का पुरवा निवासी राहुल का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। पिता राधेश्याम की मौत हो चुकी है। 3 भाइयों में सबसे छोटा है। बड़ा भाई लवकुश घर पर रहता है। एक भाई बबलू दिल्ली में मजदूरी करता है। राहुल मां के साथ अलग रहता है, लेकिन कोई काम नहीं करता। पायल के घर से उसके घर की दूरी करीब 16 किमी. है। गांव आने जाने की वजह से दोनों संपर्क में आए थे। आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बुर्के में लूट- आरोपी लड़की की पहली तस्वीर:पुलिस का दावा- अयोध्या में ज्वेलरी लूटकर बॉयफ्रेंड के साथ भागना चाहती थी अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट की आरोपी लड़की पायल (25) की तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में पायल बॉयफ्रेंड राहुल (27) के साथ नजर आ रही है। पायल ने राहुल के साथ ही मिलकर वारदात की थी। दोनों को पुलिस ने अयोध्या से सटे बारांबकी बॉर्डर से गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को राहुल को तो मीडिया के सामने पेश किया, लेकिन पायल को सामने नहीं लाई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इराक में शिया नेता के बुलावे पर सड़कों पर क्यों हजारों समर्थक?
    Next Article
    कानपुर किडनी कांड का मास्टरमाइंड बोला-करोड़ों फेंक देते हैं:एजेंट से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली; कन्नौज का डॉक्टर पकड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment