Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रेक फेल होने से पिकअप डंपर से टकराई:कानपुर में हुए हादसे में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ से रामादेवी फ्लाईओवर पर एक पिकअप वाहन का ब्रेक फेल होने से वह खड़े डंपर से जा टकराया। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तिलसहरी गांव निवासी चालक कुलदीप कुमार पाल ने बताया कि वह लखनऊ से सामान खाली करके घर लौट रहे थे। उन्नाव के नवाबगंज में उन्हें कानपुर जाने के लिए चार सवारियां मिलीं, जिन्हें उन्होंने अपने वाहन में बैठा लिया। कुलदीप के अनुसार, जब वे जाजमऊ से रामदेवी फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो पिकअप का ब्रेक फेल हो गया। इसी दौरान बगल से एक कार ने ओवरटेक किया, जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर खड़े एक डंपर में जा घुसी। इस हादसे में नवाबगंज निवासी अनिल कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। छंगा लाल (55) और एक अज्ञात व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। छंगा लाल ने बताया कि वे लोग कानपुर में शादी की खरीदारी करने जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटाया गया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली-कासगंज रूट पर ट्रेन संचालन प्रभावित:1 मई से बरेली सिटी तक नहीं जाएगी सवारी गाड़ी
    Next Article
    कानपुर में पार्टी के बाद हवाई फायरिंग:सड़क पर मारपीट, दहशत; ADCP ने कहा- दोषियों पर कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment