Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्बाद फसल देखकर फूट-फूटकर रोया किसान, VIDEO:कहा- हे भगवान, अब क्या करें; हरदोई में ओले की चादर बिछी, 44 जिलों में अलर्ट

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-बारिश और ओले का सिलसिला थम नहीं रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ-वाराणसी में मौसम साफ है, ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। मथुरा में सुबह ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। आगरा समेत पश्चिम के 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, पूर्वांचल के जिलों में हल्की धूप और बादल छाए हैं। हरदोई में बारिश से बर्बाद फसल देखकर किसान सतिराम फूट-फूटकर रोने लगे। अपनी भीगी फसलों को दिखाते हुए कहा- हे भगवान, अब क्या करें। बुधवार देर शाम बरेली-मेरठ समेत 6 शहरों में ओले गिरे। सहारनपुर और हरदोई में इतने ओले गिरे कि सड़कों और खेतों पर सफेद चादर जैसी बिछ गई। 24 घंटे में प्रदेश के 30 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में औसतन 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य (0%) से करीब 200% अधिक है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री बांदा में दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- गुरुवार को मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा, लेकिन 11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम फिर बिगड़ेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम की तस्वीरें देखिए- योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अफसर 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे करें और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को हर संभव मदद देना सरकार की प्राथमिकता है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए---
    Click here to Read more
    Prev Article
    माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:प्रयागराज में 4 नकाबपोश बाइक से आए, गोली मारी; अतीक का शूटर नामजद
    Next Article
    गोरखपुर में 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप:अलग-अलग होटलों में 10 लोगों ने की हैवानियत, 4 महीने पहले हुई थी लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment