Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या:सड़क पर भंडारे के बाद हो रहा था डांस, रास्ता मांगने पर बेरहमी से पीटा

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के माती थाना क्षेत्र के आजाद नगर मीरपुर गांव में रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में एक दलित युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान दुर्गेश रावत के रूप में हुई है। दुर्गेश बिजली कर्मी था। परिजनों के अनुसार, दुर्गेश देर रात हाईटेंशन लाइन की खराबी ठीक करने के लिए मजदूरों को लेने अपनी मौसी के गांव मीरपुर जा रहा था। आजाद नगर के पास सड़क पर भंडारे के बाद डीजे बज रहा था और कुछ लोग डांस कर रहे थे, जिससे रास्ता बाधित था। दुर्गेश ने वहां मौजूद लोगों से रास्ता देने को कहा। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि दुर्गेश के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दुर्गेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात करीब दो बजे अस्पताल से सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे। मृतक के परिजन दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं। माती थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार, तहरीर प्राप्त होने और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाली नहीं, सड़कों पर बह रहा पानी:सेमरहना टोले में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा
    Next Article
    शामली में गोली मारकर हत्या, गांव पहुंचा शव:बहन बोली- फोन पर कहा था ये लोग घेरे हुए हैं जल्दी पापा को भेजो, 2 दिन बाद SSF में ज्वाइनिंग थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment