Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में शादी के लिए टावर पर चढ़ा लड़का:रोते हुए बोला- लड़की को बुलाओ, तभी उतरूंगा, ढाई घंटे तक चला ड्रामा

    8 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में रविवार को एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह बीच में बैठकर रोने लगा। बार-बार यही कहता रहा कि जब तक लड़की नहीं आएगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। वह शादी की जिद करने लगा। कहा- लड़की को बुलाओ तब उतरूंगा। पुलिस ने युवक के घरवालों को बुलाया। एसडीआरएफ की टीम भी आ गई। वह जाल लगाने की तैयारी करने लगी। पुलिस और घरवालों ने लड़के को काफी देर तक समझाया, लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार ही नहीं हो रहा था। फिर पुलिस ने लड़के की उसकी प्रेमिका से बात कराई। तब जाकर करीब ढाई घंटे बाद युवक नीचे उतरा। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर का है। अब जानिए पूरा मामला… खनवा गांव में रहने वाला 18 साल का नितिन रावत रविवार दोपहर 2.30 बजे टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे देखा, तो पुलिस को खबर दी। पुलिसवालों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन नितिन नहीं उतरा। वह टावर के पैनल पर बैठकर रोता रहा। बार-बार यही कह रहा था कि जब तक लड़की नहीं आएगी, तब तक नीचे नहीं उतरूंगा। मुझे उससे ही शादी करनी है। 2 घंटे बीत जाने के बाद जब युवक नीचे नहीं उतरा, तो उसके घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। जीजा शैलेंद्र ने बताया- पिछले करीब एक साल से नितिन की एक लड़की से जान-पहचान है। दोनों के बीच बातचीत भी होती है। लड़की नितिन से शादी करना चाहती है, लेकिन उसके घरवाले नहीं तैयार हैं। नितिन जिस लड़की को पसंद करता है, वह लड़की पास के ही गांव पहाड़ापुर की रहने वाली बताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया। जिससे जरूरत पड़ने पर सीढ़ी के जरिए नितिन को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। वहीं, एसडीआरएफ की टीम जाल लगाने की तैयारी करने लगी, जिससे अग युवक नीचे गिरे या कूदे तो उसे बचाया जा सके। हालांकि, काफी मान-मनौव्वल के बाद शाम करीब 5 बजकर 11 मिनट पर नितिन नीचे उतरा। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। यहां उसका मेडिकल कराया जा रहा है। उसे पुलिस ने अपनी निगरानी में रखा है। नितिन रावत इंटर का छात्र है। उसके पिता खेती करते हैं। परिवार में 4 भाई और दो बहनें हैं। इनमें नितिन दूसरे नंबर का बेटा है। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… शादी से 15 दिन पहले दूल्हे और दोस्त की मौत, देवरिया में स्कार्पियो की ठोकर से 10 फीट दूर जा गिरे देवरिया में शादी से 15 दिन पहले ही दूल्हे की जान चली गई। वह अपने एक दोस्त के साथ शादी के कार्ड बांटकर बाइक से गांव लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंग के बीच इजरायली आर्टिस्ट ने बांसुरी बजाकर दिया शांति का संदेश, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
    Next Article
    गोरखपुर में ईस्टर पर हुई विशेष प्रार्थना:निकली भव्य जीवंत झांकी, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment