Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में माया नर्सिंग होम में महिला की मौत:इलाज में देरी और पैसे मांगने का आरोप, संचालक की योग्यता पर उठे सवाल

    18 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित माया नर्सिंग होम में एक 45 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और रुपयों के लिए संवेदनहीनता बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना ने निजी नर्सिंग होम की कार्यप्रणाली और उनके संचालकों की योग्यता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अजीमनगर गांव निवासी शर्वरी (45) को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को माया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। मृतका की बेटी जीनत का आरोप है कि उसकी मां पैदल चलकर अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन वहां पहुंचते ही संचालक डॉ. बलराम यादव ने इलाज शुरू करने से पहले 10 हजार रुपये की मांग की। कई डॉक्टरों के नाम पर अपना नर्सिंग होम चलाता है आरोपी परिजनों ने मौके पर 3 हजार रुपये जमा भी किए, लेकिन बाकी पैसों के लिए अस्पताल प्रशासन अड़ा रहा। आरोप है कि इसी पैसे के विवाद के चलते डॉक्टर ने समय पर इलाज शुरू नहीं किया, जिससे शर्वरी की मौत हो गई। जब बलराम यादव की डिग्री के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि वह बीए पास है और बाहर के कई डॉक्टरों के नाम पर अपना नर्सिंग होम चलाता है। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब महिला की स्थिति बेहद नाजुक हो गई, तो नर्सिंग होम के स्टाफ ने जिम्मेदारी से बचने के लिए उन्हें जबरन बाहर कर दिया। अस्पताल से बाहर लाते ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद पांच बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। क्षेत्र में चर्चा है कि उक्त नर्सिंग होम मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहा है। मामले में सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि लापरवाही और बिना डिग्री के अस्पताल संचालन की बात सच पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मेदांता हॉस्पिटल में लगी आग, फायर ने बुझाया:मॉक ड्रिल में 1 मिनट का रिस्पॉन्स, आपात हालात से निपटने का अभ्यास
    Next Article
    बरेली में सड़के हादसे में युवक की मौत:शादी से लौटते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment