Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाप रे...सऊदी के दिल पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला, मुश्किल में MBS!

    1 hour from now

    2

    0

    सऊदी अरब के दिल तक हमालों की रफ्तार पहुंच चुकी है। यमन के हूती विद्रोहियों ने अपने हमले अब इस कदर बढ़ा दिए हैं कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में चारों तरफ हड़कंप मच चुका है। आसमान में धुएं की लकीर छोड़ती हुई बैलिस्टिक मिसाइलें और फिर कानों के पर्दे फाड़ देने वाले जोरदार धमाके। एक ओर अमेरिका और ईरान के बीच जंग सुलग रही है और दूसरी तरफ ईरान समर्थित हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब की सबसे ऊंची इमारत से लेकर एयरपोर्ट, एयर बेस और तेल ठिकानों तक सीधा निशाना साधना शुरू कर दिया। आखिर महज 72 घंटों के भीतर रियाद पर दो-दो बार बड़े हमले कैसे हो गए? सऊदी अरब की सबसे प्रतिष्ठित इमारत को कितना नुकसान पहुंचा है और क्यों हूती लड़ाकों ने दुनिया भर की एयरलाइंस को सऊदी के आसमान से दूर रहने की खुली चेतावनी दे डाली है?इसे भी पढ़ें: IndiGo ने Saudi Arabia की सभी Flights रद्द कीं, सुरक्षा कारणों से 30 नवंबर तक फैसलाये सनसनीखेज घटनाक्रम 21 नवंबर यानी शनिवार को तब और भयानक हो जाता है जब सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने जानकारी दी कि उन्होंने राजधानी रियाद की ओर दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक रियाद के आसमान में पहले एक मिसाइल धुएं की लकीर छोड़ती हुई तेजी से गुजरती दिखी और कुछ ही पलों बाद एक जोरदार धमाके की आवाज गूंज उठी। कुछ ही दिनों के भीतर रियाद पर यह हूतियों का दूसरा सबसे बड़ा अटैक है। इससे ठीक दो दिन पहले यानी 19 नवंबर को हूतियों के एक हमले ने रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड टावर को नुकसान पहुंचाया था। यही इमारत सऊदी अरब की राजधानी की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत है और यहीं सऊदी के सॉवरेन वेल्थ फंड का मुख्यालय भी है। इसे भी पढ़ें: Hormuz संकट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछला Brent Crude, भाव 92.67 डॉलर पहुंचासऊदी सिविल डिफेंस ने पुष्टि की है कि इस हमले में टावर की कई मंजिलों और आसपास की इमारतों को भौगोलिक नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। लेकिन हूती प्रवक्ता यह सारिया के दावों ने पूरे मिडिल ईस्ट में दहशत फैला दी है। याहयाहसारी ने दावा किया है कि उनके लड़ाकों ने सऊदी अरब के आर्थिक और सैन्य ठिकानों पर चार बड़े ऑपरेशन किए हैं। हुतियों का दावा है कि उन्होंने रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट के अलावा जुबेल स्थित सडाफ पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, खुमिश मुसैत स्थित किंग खालिद एयर बेस और राजधानी के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया है। हालांकि सऊदी अधिकारियों ने एयरपोर्ट या अन्य रणनीतिक ठिकानों पर सीधे हमले की इन दावों की पुष्टि नहीं किया। दूसरी ओर सऊदी अरब ने भी यमन में हुतियों के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी। इसे भी पढ़ें: तुर्किये में COP31 वार्ता बेनतीजा, जीवाश्म ईंधन के जिक्र पर देशों में नहीं बनी सहमति20 नवंबर को सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने लाल सागर के बंदरगाह शहर हुदैदा और यमन की राजधानी सना में हुतियों के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर भीषण हवाई हमले कर दे के दावे किए। गठबंधन के प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि आम नागरिकों को सुरक्षित निकल जाने की चेतावनी पहले ही जारी की थी, जिसके बाद वहां सैन्य हमले बड़े लेवल पर और हो सकते हैं। अब हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि दोनों तरफ से आर-पार की धमकियां होने लगी हैं। हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी है कि अगर हुदैदा पर हमला हुआ तो वे लाल सागर के तट पर स्थित जेद्दा और अन्य सऊदी बंदरगाहों को अपना निशाना बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को भी चेतावनी दी है कि मक्का और मदीना के हवाई क्षेत्र को छोड़कर सऊदी अरब का पूरा एयर स्पेस अब सुरक्षित नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan के होंगे 14 प्रांत, कराची में होगा खून खराबा, बिलावल भुट्टो के बयान से देश में सनसनी
    Next Article
    Iowa में विस्फोटक रसायनों को नष्ट करने US Army लेगी आपात नियमों का सहारा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment