Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Box Office पर 2500 करोड़ छापने वाली हॉरर फिल्म Obsession OTT पर, पर फ्री में देखने का सपना भूल जाइए!

    1 hour ago

    1

    0

    सिनेमाघरों में अपनी शानदार कमाई से सबको चौंकाने वाली हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' अब आखिरकार ओटीटी पर आ चुकी है। पहली बार फिल्म बनाने वाले निर्देशक करी बार्कर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 300 मिलियन डॉलर (करीब 2500 करोड़ रुपये) से ज्यादा की छप्परफाड़ कमाई की है। हालांकि, फिल्म के डिजिटल डेब्यू को लेकर दर्शकों के लिए एक छोटा सा पेंच भी सामने आया है।फ्री में देखने के लिए करना होगा इंतजारइस साल की सबसे बड़ी हॉरर सरप्राइज साबित हुई 'ऑब्सेशन' को प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज तो कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल यह फिल्म प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे देखने के लिए दर्शकों को पैसे चुकाने होंगे। फिल्म को खरीदने के लिए 24.99 डॉलर (लगभग 2,000 रुपये) और किराये पर लेकर देखने के लिए 19.99 डॉलर (लगभग 1,600 रुपये) की कीमत तय की गई है। मेकर्स इस महीने के अंत में इसके फुल-फ्लेज्ड स्ट्रीमिंग रिलीज की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन उसकी सटीक तारीख अभी साफ नहीं है। इसे भी पढ़ें: एक दशक बाद Angelina Jolie का छलका दर्द, Brad Pitt से तलाक के बाद से 'सिंगल' है, जाहिर की अपनीये ख्वाहिशडिजिटल रिलीज में मिलेगा कुछ खास मसालाजो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, उन्हें फिलहाल इसे किराए पर लेकर या खरीदकर ही देखना होगा। लेकिन फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी है। फिल्म के इस डिजिटल वर्जन के साथ दर्शकों को कुछ एक्स्ट्रा यानी बोनस कंटेंट भी देखने को मिलेगा। इसमें फिल्म के पीछे की मेकिंग और डायरेक्टर करी बार्कर की खास कमेंट्री शामिल होगी। इसके अलावा 14 जुलाई को फिल्म की डीवीडी, ब्लू-रे और 4K UHD भी बाजार में आएगी और इसके पीकॉक प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amarnath Yatra 2026 | अमरनाथ यात्रा शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन कैसे करें, कौन सा रास्ता चुनें और साथ क्या ले जाएं
    Next Article
    Sanae Takaichi ने PM Modi को कहा बड़ा भाई, Defence, Energy और समुद्री सुरक्षा पर हुई Mega Deal Final

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment