Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैनामा कराने आए बुजुर्ग की तहसील परिसर में मौत:मैनपुरी में अपनी बारी का इंतजार करते समय हृदय गति रुकने से निधन

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में भोगांव तहसील परिसर में मंगलवार को जमीन का बैनामा कराने आए एक 71 वर्षीय वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यह घटना उपनिबंधक कार्यालय के सामने हुई, जिससे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चुन्नी (मौजा वरासुरजपुर) निवासी अंग्रेज सिंह यादव पुत्र रतीराम सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी करीब डेढ़ बीघा जमीन का बैनामा अपनी रिश्तेदार सुषमा देवी पत्नी रमेश चंद्र यादव निवासी मोहल्ला भरतवाल (मैनपुरी सदर) के नाम करने आए थे। अंग्रेज सिंह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तहसील पहुंचे थे। बैनामा लेखक रोहित कुमार यादव ने आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर दस्तावेज उपनिबंधक कार्यालय में जांच के लिए जमा कर दिए थे। अंग्रेज सिंह कार्यालय के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। दोपहर लगभग 3 बजे, अंग्रेज सिंह अचानक बैठे-बैठे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके साथ आए परिजन और आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते या उन्हें उपचार के लिए ले जाते, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने आनन-फानन में वृद्ध के शव को गांव पहुंचाया, जहां सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अंग्रेज सिंह पूरी तरह स्वस्थ थे। सोमवार को ही उन्होंने अपनी भूमि को बंधन मुक्त कराने के लिए केसीसी की बकाया राशि लगभग 2.35 लाख रुपये जमा की थी। ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह ने बताया कि अंग्रेज सिंह स्वयं बाइक पर बैठकर तहसील आए थे और मंगलवार को अपने बड़े पुत्र सुखबीर सिंह के साथ बैनामा कराने आए थे। इस दुखद घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में शादी के दिन दुल्हन की मौत:ट्रेलर का पहिया ऊपर से निकला, बाइक से बहन-भाई के साथ जा रही थी ब्यूटी पार्लर
    Next Article
    बिना मान्यता वाले स्कूल भी बंद करने के निर्देश:कानपुर देहात में DIOS ने कहा- अवैध कोचिंग सेंटरों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment