Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया:2019 वर्ल्ड कप, 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो रहे; नाइट क्लब विवाद के साथ करियर खत्म

    1 day ago

    2

    0

    इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहा तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा। जब उनके रिटायरमेंट की घोषणा हुई, तब वे बॉलिंग कर रहे थे। खबर आने के बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने जैक फॉक्स का विकेट लिया। 15 साल के करियर में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कई यादगार पारियां खेली। चाहे वह 2019 वर्ल्ड कप फाइनल हो, 2019 का ऐतिहासिक एशेज टेस्ट। उनका नाम दो नाइट क्लब विवादों से जुड़ा। इसकी वजह से पहले उनसे वाइस कैप्टेंसी गई, फिर टीम से निकाला गया। अब उन्होंने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। स्टोक्स ने ड्रेसिंग रुम में भावुक स्पीच दी स्टोक्स ने रिटायरमेंट का फैसला टीम को पहले ही बता दिया था। चौथे दिन की शुरुआत से पहले उन्होंने ड्रेसिंग रूम में एक भावुक स्पीच भी दी। उन्होंने कहा ‘इस टीम के लिए वे पहले भी कई बार खुद को झोंक चुके हैं और उनके पास एक आखिरी कोशिश बाकी है।’ कप्तान स्टोक्स ने खिलाड़ियों से कहा कि आखिरी 2 दिन में अपना सब कुछ झोंक दीजिए। उन्होंने कहा- 'इमोशनल हिस्सा अब पीछे छोड़ चुका हूं। अब काम पर लौटने का वक्त है। प्लीज, बाकी सब मेरे साथ आएं।’ बेन स्टोक्स की यादगार पारियां 14 जुलाई 2019, लॉर्ड्स का मैदान। वनडे वर्ल्ड के फाइनल में न्यूजीलैंड ने 242 रन का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 49 ओवर में 227 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी। तब स्टोक्स 70 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी दो गेंद पर रनआउट से मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर भी टाई हो गया। आखिरकार बाउंड्री काउंट के नियम पर इंग्लैंड चैंपियन बना। वर्ल्ड कप जीत के छह हफ्ते बाद हेडिंग्ले में एशेज का तीसरा टेस्ट हुआ। इंग्लैंड को चौथी पारी में 359 रन का टारगेट मिला। टीम ने 286 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। यहां से बेन स्टोक्स ने 10वें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। कमाल की बात है कि इस साझेदारी में बेन स्टोक्स ने अकेले 74 रन बनाए। उन्होंने 135 रन की पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान थी। इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रन का टारगेट मिला था। स्टोक्स ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। आखिरी ओवरों में उनकी पारी ने इंग्लैंड को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया। स्टोक्स से जुड़े दो बड़े विवाद स्टोक्स सितंबर 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के बाद ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब में गए। वे नाइट क्लब के बाहर देर रात एक स्ट्रीट फाइट में उलझ गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उन पर मारपीट का आरोप लगा। इसके बाद इंग्लैंड टीम से उनकी वाइस-कैप्टेंसी छिन ली गई और 2017-18 की एशेज सीरीज से बाहर कर दिया गया। 2018 में कोर्ट ट्रायल में स्टोक्स बरी हो गए। हालांकि लेकिन ECB ने उन्हें खेल को बदनाम करने का दोषी पाते हुए जुर्माना और सस्पेंशन दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में स्टोक्स का नाम एक और नाइटक्लब विवाद से जुड़ा। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीतने के बाद स्टोक्स और गस एटकिंसन चेल्सी के एक नाइटक्लब गए। दोनों ने टीम का मिडनाइट कर्फ्यू तोड़ा। वहां एक खिलाड़ी से जुड़ा विवाद हुआ, जिसमें सिक्योरिटी स्टाफ को चोट लगी। ECB ने जांच के बाद स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया। जांच में स्टोक्स को क्लीन चिट मिली, लेकिन कर्फ्यू तोड़ने पर लिखित चेतावनी दी गई। इसके बाद इस मैच में स्टोक्स ने वापसी की थी। स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे मैच खेले डरहम के लिए खेलने वाले स्टोक्स का वनडे डेब्यू 2011 में हुआ था। वहीं टेस्ट डेब्यू 2013-14 की एशेज सीरीज में हुआ। वे अप्रैल 2022 से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट खेले। इनमें 44 मैचों में उन्होंने कप्तानी की। उन्होंने टेस्ट करियार में 14 शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 7 हजार से अधिक रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 252 विकेट भी लिए। उन्होंने 114 वनडे इंटरनेशनल 5 शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 3463 रन बनाए। उन्होंने 74 विकेट भी झटके। वहीं स्टोक्स 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच का हिस्सा रहे। उन्होंने 585 रन बनाए और 26 विकेट झटके। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज हराया:दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता, टीम इंडिया ने 3 साल बाद सीरीज गंवाई आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया पर 1 रन से जीत हासिल करते हुए 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया:FIFA वर्ल्ड कप में आज आमने-सामने; पराग्वे का जर्मनी से मुकाबला
    Next Article
    जोकोविच बोले- मैं विराट से अब तक मिला नहीं हूं:जल्द भारत जाने का प्लान बना रहा हूं, वही मुलाकात हो सकती है

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment