Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिना नक्शा पास करा हो रही प्लाटिंग व निर्माण सील:केडीए की ओर से शुक्लागंज उन्नाव में की गई कार्रवाई, नोटिस जारी किए

    3 hours ago

    1

    0

    शुक्लागंज-उन्नाव क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सोमवार को कार्रवाई की है। केडीए की ओर से करीब 15,300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सीलिंग और 7,600 वर्ग मीटर में नोटिस जारी किए गए। यह कार्रवाई प्रवर्तन (जोन-1बी) टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान एक गेस्ट हाउस समेत तीन लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। बिना नक्शा पास किए प्लाटिंग व निर्माण विशेष कार्याधिकारी व उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्राम मुस्कापुर देवारा कलां में दीप राजपूत व अन्य द्वारा 6000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग व गिरिजाशंकर व अन्य की 9000 वर्ग मीटर प्लाटिंग और ग्राम पिंडोखा में भूरेलाल व अन्य द्वारा किए गए करीब 300 वर्ग मीटर के जी+2 निर्माण को सील कर दिया गया। सभी निर्माण बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए किए जा रहे थे। प्राधिकरण ने बताया कि सील किए गए परिसरों को गंगाघाट थाने की पुलिस अभिरक्षा में सौंपने की प्रक्रिया जारी है। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता, सुपरवाइजर और संबंधित थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। गेस्ट हाउस समेत तीन को नोटिस जारी वहीं, धारा-27 व 28 के तहत ग्राम देवारा खुर्द में गौरी शुक्ला व अन्य के 600 वर्ग मीटर निर्माण, सहजनी क्षेत्र में देशराज चौहान (सिंह प्रॉपर्टी सॉल्यूशन) की 5000 वर्ग मीटर प्लाटिंग तथा पिंडोखा में देवी प्रसाद द्वारा संचालित करीब 2000 वर्ग मीटर के गेस्ट हाउस (बांके बिहारी पार्टी लॉन) के खिलाफ विकास रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। केडीए ने कहा है कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित निर्माणों के विरुद्ध सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ले-आउट की जानकारी अवश्य प्राप्त करें केडीए के अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले केडीए से ले-आउट स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और निर्माण कार्य केवल स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक या मानसिक क्षति से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वडाली नाइट में गायक ने DM को शेर सुनाकर रोका:बुलंदशहर महोत्सव में DM ने मुस्कुराकर किया अभिवादन
    Next Article
    अम्बेडकरनगर फार्मर रजिस्ट्री में प्रदेश में अव्वल:3.12 लाख किसानों का हुआ पंजीकरण, 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment