Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर फार्मर रजिस्ट्री में प्रदेश में अव्वल:3.12 लाख किसानों का हुआ पंजीकरण, 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान

    3 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अम्बेडकरनगर ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह अभियान 6 अप्रैल को शुरू हुआ था और 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके तहत पूरे जिले में लगभग 400 शिविर लगाए गए हैं। जहां किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। इन शिविरों में रोजाना औसतन 1500 किसानों का पंजीकरण हो रहा है। किसानों को जोड़ने के लिए अभियान लगातार जारी जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि अब तक जिले में करीब 3 लाख 12 हजार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 90 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण पूरा हो गया है। शेष किसानों को जोड़ने के लिए अभियान लगातार जारी है। प्रशासन के अनुसार, फार्मर रजिस्ट्री एक डिजिटल दस्तावेज है। यह किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से प्राप्त करने में मदद करेगा। जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना नक्शा पास करा हो रही प्लाटिंग व निर्माण सील:केडीए की ओर से शुक्लागंज उन्नाव में की गई कार्रवाई, नोटिस जारी किए
    Next Article
    सिपाही और बेटे को पति ने कार में जिंदा जलाया:इंश्योरेंस और मुआवजे की रकम के लिए साजिश रची थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment