Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीमारी से परेशान व्यक्ति ने खुद को गोली मारी:उन्नाव में गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, मानसिक तनाव में उठाया कदम

    3 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के गढ़ेवा गांव में गुरुवार देर शाम एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और इसी वजह से मानसिक तनाव में चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, गढ़ेवा निवासी रणधीर सिंह पिछले सात-आठ वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। गुरुवार देर शाम वह घर पर अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने अवैध तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर हालत में मिले। PHC से जिला अस्पताल रेफर, इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी, अवैध तमंचे के स्रोत की पड़ताल सूचना मिलते ही बारासगवर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पत्नी मालती सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अवैध तमंचे के स्रोत और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिवार गांव में रहता था अकेला, बेटा विदेश में परिजनों के अनुसार, रणधीर सिंह लंबे समय से बीमारी के कारण मानसिक रूप से टूट चुके थे। उनका बेटा निर्भय सिंह विदेश में नौकरी करता है, जबकि बेटी कोमल की शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में तापमान 21 डिग्री, बूंदाबांदी जारी:खेतों में खड़ी गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान का खतरा
    Next Article
    कानपुर में गैस कालाबाजारी, तीन दुकानदारों पर केस:250-400 रुपये प्रति किलो बिक रही थी गैस, छापेमारी की सूचना पर कई भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment