Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया दोहरे हत्याकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार:सभी को कोर्ट भेजा गया, घर में घुसकर पत्नी और सास को मार डाला था

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया। यह घटना शनिवार देर रात की है। बछईपुर निवासी अंतू गुप्ता की बेटी प्रीति उर्फ बंटी की शादी 2022 में गड़वार थाना क्षेत्र के सिहाचवर निवासी अमित कुमार गुप्ता उर्फ हंटर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। शनिवार देर रात अमित एक युवक के साथ बाइक से अपनी ससुराल बछईपुर पहुंचा। उसने बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और पैदल ससुराल गया। पड़ोसी के घर की दीवार के सहारे वह अपने ससुर अंतू गुप्ता की छत पर चढ़ा और घर में घुस गया। वहां उसने अपनी पत्नी प्रीति पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आईं उसकी सास सुशीला देवी पर भी अमित ने चाकू से हमला कर उन्हें मार डाला। पिता अंतू गुप्ता भी बचाव में आए तो उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अमित ने अपने 3 वर्षीय बेटे को भी फेंक कर घायल कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसी क्रम में, नगरा थाना पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता राधिका देवी (पत्नी तारकेश्वर गुप्ता) को सलेमपुर चट्टी से हिरासत में लिया। वहीं, नगरा थाना पुलिस टीम के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ल की टीम ने राजकुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता और आशा देवी (सभी निवासी सिंहाचवर कला, थाना गड़वार, जनपद बलिया) को मलप तिराहा, गड़वार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ स्थानीय थाने में विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 168वां सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन:डॉ. देवी बख्श सिंह और वर्षा वर्मा को 'सृजन सम्मान' मिला
    Next Article
    यातायात नियम तोड़ने पर 315 वाहनों का चालान:मऊ में ट्रैफिक पुलिस और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment