Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:घाटों पर उमड़े लोग, परिवहन मंत्री दयाशंकर भी पूजा में शामिल हुए

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का समापन किया गया। सूर्योदय से पहले व्रती मंगल गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचे। व्रतियों ने पूजा-अर्चना और कथा सुनने के बाद नदी, तालाब और कृत्रिम जलाशयों में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया और हवन किया। इसके बाद ब्राह्मणों को दक्षिणा देकर वे मंगल गीत गाते हुए घर लौटे और पारण किया। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मंगलवार सुबह छठ घाट पहुंचे और पूजा-अर्चना कर व्रतियों से आशीर्वाद लिया। उनके छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों के बीच दूध बांटा। दो तस्वीरें देखें मन्नत के अनुसार, कुछ लोग गमछे में व्रतियों से भिक्षा मांगने घाट पहुंचे। व्रतियों ने उन्हें भिक्षा दी। ठंड के बीच घाटों पर दीप जलाए गए। सूर्योदय से पहले घाट जाने वाले व्रतियों के लिए नगर पालिका, नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों ने रोशनी का इंतजाम किया था। शहर के रामलीला मैदान, लाटघाट, शनिचरी घाट, महावीर घाट गंगा तट, चंद्रशेखर नगर, आवास विकास कॉलोनी, सतनी सराय, कदम चौराहा, जीराबस्ती, हनुमानगंज, तीखमपुर और हाइड्रिल कॉलोनी में घाट सजाए गए थे। बहादुरपुर, अगरसंडा, मिड्ढा और भगवानपुर में भी नगर पालिका, समितियों और प्रधानों ने घाट सजाए। वहां छठ गीत बजाए गए। पुलिसकर्मी अपने-अपने इलाकों में गश्त करते रहे। इससे पहले रविवार रात व्रतियों ने घरों के आंगन में छठ माता की कोसी भरी। उन्होंने मंगल गीत गाते हुए मिट्टी से कृत्रिम जलाशय बनाया और ईख का मंडप तैयार कर पूजा की। छठ पूजा की कुछ और तस्वीरें देखें
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में सपा जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल का स्वागत:बांगरमऊ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    बेटा ही निकला मास्टरमाइंड, अपने घर में कराई चोरी:मेरठ में पूर्व रणजी खिलाड़ी ने संपत्ति से बेदखल करने की दी थी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment