Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में शिक्षक की डिग्री फर्जी मिली:जांच के बाद बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में एक शिक्षक की फर्जी डिग्री का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर हुई जांच में खुलासा हुआ कि ग्राम कटया, पोस्ट बहोरवां निवासी शिवनाथ यादव पुत्र सूर्यबली यादव ने कूटरचित प्रमाणपत्रों के सहारे वर्ष 1999 में नौकरी प्राप्त की थी। वह लंबे समय से शिक्षा विभाग को गुमराह कर रहा था। शिकायतकर्ता अजीत कुमार यादव (ग्राम खूंटा, पोस्ट बहोरवां) ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर यह शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू की। जांच रिपोर्ट में शिक्षक के शैक्षिक अभिलेखों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान उनके फर्जी होने की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई। जानकारी के अनुसार, शिवनाथ यादव को वर्ष 2008-09 में पदोन्नति देकर प्रधानाध्यापक बनाया गया था। हालांकि, बाद में कार्यकुशलता में कमी के कारण उन्हें कंपोजिट विद्यालय बेलसंडी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्य करना पड़ा। इन सबके बावजूद वह वर्षों तक सेवा में बने रहे। जांच में यह भी सामने आया कि करीब 26 सालों तक नौकरी करते हुए संबंधित शिक्षक ने वेतन और अन्य मदों में सरकारी धन का लाभ उठाया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतने लंबे समय तक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कैसे चलती रही। विभाग अब इस मामले की गहराई से जांच कर अन्य संभावित अनियमितताओं को भी खंगालने में जुट गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाव हादसे में नाविक गिरफ्तार, ठेकेदार पर हत्या की FIR:वृंदावन में नाव पलटने से 10 लोगों की हुई थी मौत
    Next Article
    26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला:रायबरेली में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment