Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:ताबड़तोड़ बरसाए लाठी-डंडे, मक्का उखाड़ने के विवाद में पड़ोसी पर आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर और सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मृतक की पहचान रेवती कस्बा के वार्ड नंबर नौ निवासी श्रीराम पांडेय (65) के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 3 स्थित अपने डेरे पर अकेले रहते थे। शुक्रवार सुबह डेरे से करीब 30 मीटर दूर वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। मृतक के भतीजे योगेश पांडेय ने बताया कि उनके बड़े पापा श्रीराम पांडेय ने परसों रात नशे की हालत में भृगुनाथ सिंह के बटाई के खेत से कुछ मक्का उखाड़ दिया था। योगेश के अनुसार, भृगुनाथ सिंह अगले दिन सुबह उनके घर आए और उनकी माताजी से कहा कि वे श्रीराम पांडेय को आज नहीं छोड़ेंगे। योगेश पांडेय ने आरोप लगाया कि रात में भृगुनाथ सिंह और उनके दोनों बेटों ने चाचा के घर जाकर लाठी-डंडों या किसी हथियार से उन पर हमला किया, जिससे उनके हाथ-पैर टूट गए। शुक्रवार सुबह एक यजमान ने योगेश के घर आकर बताया कि उनके चाचा वहां तड़प रहे हैं। इसके बाद उनके छोटे चाचा और एक मित्र चंदन पांडेय मौके पर पहुंचे। वे श्रीराम पांडेय को खटिया पर लादकर घर लाए। योगेश ने 112 पर फोन किया, लेकिन खेत में घर होने के कारण गाड़ी आने में असुविधा हुई। जब चाचा को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी सुबह करीब 7:30 बजे उनकी मौत हो गई। श्रीराम पांडेय का एक बेटा अर्जुन है जो गुजरात में निजी नौकरी करता है। उसकी पत्नी गर्भवती होने के कारण वह गुजरात चला गया था। श्रीराम पांडेय की दो बेटियां सुमन और ममता हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वह घर पर अकेले ही रहते थे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि 27 मार्च की सुबह करीब 7:15 पर 112 के माध्यम से थाना रेवती को सूचना मिली कि श्रीराम पांडे पुत्र पारस पांडे निवासी वार्ड नंबर 02 रेवती थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 62 वर्ष मृत अवस्था में घर के पास पड़े हुए थे।इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि मृतक अकेले घर पर रहते थे, इनका बेटा गुजरात में रहता है। इनके पट्टीदार/रिस्तेदारों द्वारा बताया गया कि इनके ही गांव के भृगुनाथ सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह,मारकंडे सिंह व ओम प्रकाश सिंह पुत्रगण भृगुनाथ सिंह से मक्का तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था।इसी बात को लेकर उसने धमकी दी थी।इस सूचना पर तत्काल आरोपीगण को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सपा पर हमलावर हुए संजय निषाद:बोले- छोटी पार्टी को 'दलाल' समझने की भूल, उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया
    Next Article
    ट्रेन में युवती का बैग लेकर भागा युवक:अगले स्टेशन से लौटी तो दोबारा ट्रेन में चढ़ता दिखा आरोपी, यात्रियों की मदद से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment