Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलदेव में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद:किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, सरकार से मुआवजे की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के बलदेव क्षेत्र में रविवार सुबह हुई ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। बेमौसम बारिश से पहले ही परेशान किसान इस नई आपदा से चिंतित हैं। रविवार तड़के हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं सहित अन्य खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में पानी भर गया और फसलें ज़मीन पर बिछ गईं। अपनी बर्बाद फसलों को देखकर किसानों के चेहरों पर निराशा साफ दिखाई दे रही है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों ने कड़ी मेहनत से फसलें उगाई थीं, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। जादोपुर गांव के किसान पंचम सिंह पचहरा ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि उनकी फसल के साथ-साथ उनकी उम्मीदें भी टूट गई हैं। खेत में पानी भरा देखकर उनकी आँखें नम हो गईं। किसान जयपाल और सुखवीर सिंह तोमर ने भी अपनी फसलों के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि मुआवजे के बिना इस संकट से उबरना मुश्किल होगा। क्षेत्र के किसान अब अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में चोरी की साजिश रचती 4 महिलाएं गिरफ्तार:नकदी और जेवरात बरामद, घूमंतू गिरोह का खुलासा
    Next Article
    सपा ने महर्षि कश्यप, निषादराज गुहा की जयंती मनाई:कुशीनगर जिला अध्यक्ष ने अंबेडकर जयंती मनाने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment