Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर ट्रिपल-मर्डर में खुर्जा कोतवाल समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड:8 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, एसआईटी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    11 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में हुए तिहरे हत्याकांड में अब पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। एडीजी मेरठ द्वारा गठित एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट हुआ कि घटना के समय मिली सूचना पर यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो इस जघन्य वारदात को रोका जा सकता था। एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली खुर्जा प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा, बुर्ज उस्मान चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह, मुख्य कॉन्स्टेबल समीम अहमद और सिपाही पारस यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में इन सभी पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप साबित हुए हैं। खुर्जा थाने की कमान अब इंस्पेक्टर रामफल सिंह को प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए खुर्जा कोतवाली की जिम्मेदारी तेजतर्रार इंस्पेक्टर रामफल सिंह को सौंप दी है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और मामले की आगे की जांच को गति देने के लिए यह बदलाव किया गया है। फरार 8 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तिहरे हत्याकांड में शामिल सभी 8 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। एसएसपी का बयान: लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस एसएसपी ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे भी किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में गेहूं की कटी फसल में लगी आग, VIDEO:तीन बीघा फसल बर्बाद, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट:रोड रोलर से कुचलकर मिट्टी में दबाया गया, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment