Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार:बहन का नंबर मांगने से मना करने पर दोस्तों ने की थी हत्या

    3 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल ईंट और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।यह मामला थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव छोटाबांस का है। 29 मार्च 2026 की शाम अनमोल नामक युवक एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 1 अप्रैल 2026 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान, 2 अप्रैल 2026 को गांव के बाहर एक कुएं से एक शव बरामद हुआ। बाद में शव की पहचान लापता अनमोल के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रजत, अंकुर उर्फ सन्नी और मोनू नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक और वे आपस में दोस्त थे। शव को कुएं में फेंक दिया था आरोपियों के अनुसार, अनमोल ने आरोपी अंकुर उर्फ सन्नी से रजत की बहन से बात कराने के लिए कहा था, जिसे सन्नी ने मना कर दिया था। इसके अतिरिक्त, अनमोल सन्नी की मौसी की बेटी से भी बात करना चाहता था। इन बातों से परेशान होकर, 29 मार्च को आरोपियों ने अनमोल को फोन कर गांव के बाहर बुलाया। वहां उसे शराब पिलाई गई और फिर उसके सिर पर ईंट से वार कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को छिपाने के लिए उसे कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस की किल्लत के बीच एजेंसियों पर लंबी कतारें:सर्वर डाउन होने से न बुकिंग हो रही न KYC, खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता
    Next Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक पकंज या कोई और:सपा से अभिनव या राजेश यादव, कांग्रेस-बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment