Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर करने वाले जीतू सैनी का एनकाउंटर:सुबह 5 बजे मुठभेड़ हुई, गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, इंस्पेक्टर-सिपाही भी घायल

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 3 दोस्तों के हत्यारोपी बर्थडे बॉय जीतू को पुलिस ने गुरुवार सुबह 5 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी जीतू को तीन गोलियां लगी थीं। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। फिलहाल अस्पताल के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात है। दरअसल, शनिवार देर रात RJS फिटनेस जिम में बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) ने भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी थी। अब तक इस मामले में जीतू से पहले पुलिस ने मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा गया था। जीतू की VIDEO REEL- मारूंगा जरूर... अपने बचने का जुगाड़ रखियो ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी जीतू सैनी की एक VIDEO REEL सामने आई है। इसमें वह जिम में वर्कआउट करता दिख रहा है। साथ ही अपने दोस्तों के साथ जिम से निकलता हुआ नजर आता है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्मी गाना बजता सुनाई दे रहा है- मारूंगा जरूर... अपने बचने का जुगाड़ रखियो...। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना से कुछ दिन पहले का है। पुलिस को आशंका है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से दुश्मनी चल रही थी और दबदबा दिखाने के लिए इस तरह की रील बनाई जाती थी। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- वार्ड नंबर 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी ने बताया कि जीतू का शनिवार को बर्थडे था। उसने पार्टी में दोस्तों को बुलाया था। मेरा भाई मनीष सैनी (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे अमरदीप सैनी (32) पार्टी में शामिल होने गए थे। चश्मदीदों से पूछताछ में पता चला कि चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नक्शा पास कराने से पहले 20% रकम जमा करनी होगी:बिल्डर को स्पोर्ट्स एक्टिविटी डवलप करना होगा, नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक में फैसला
    Next Article
    गोरखपुर से कारगिल तक युवक ने शुरू की साइकिल यात्रा:शहीदों के याद में शिवम निकले करगिल, पहले भी मिल चुका है गोल्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment