Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में तेज बारिश से गेहूं कटाई प्रभावित:मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बूंदाबांदी का अनुमान जताया

    6 hours ago

    1

    0

    लगातार बदल रहे मौसम के बीच रविवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे गेहूं की कटाई का काम प्रभावित हुआ है। किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। रविवार दोपहर करीब एक बजे देहात क्षेत्रों में जमकर बारिश दर्ज की गई। वहीं, शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को दिन में धूप खिली थी, लेकिन बीच-बीच में बादल छाए रहे। रविवार सुबह से ही मौसम खराब हो गया था। बारिश के कारण गेहूं की कटाई का काम रुक गया है, जिससे किसान चिंतित हैं। यदि और बारिश होती है तो खड़ी और कटी हुई दोनों फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसान फिलहाल बारिश न होने की प्रार्थना कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है, कभी धूप तो कभी बारिश हो रही है। इस बदलते मौसम के बीच लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने भी बारिश के कारण फसलों को नुकसान की आशंका जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 52 प्रतिशत रही और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से चली। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में विवाहिता की जलकर मौत:परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पति से आए दिन होता था विवाद
    Next Article
    बारिश और ओले से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल तबाह:बाली खराब होने की आशंका, किसान बोले- कर्ज कैसे चुकाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment