Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव:गर्दन धड़ से अलग, पास में बैठा रोता रहा दो वर्षीय मासूम बच्चा; शिनाख्त जारी

    7 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के चोला रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर सोमवार रात करीब 11 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव के पास एक लगभग दो वर्षीय बच्चा बैठा हुआ था। महिला की गर्दन उसके धड़ से अलग मिली। चोला रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके हाथ पर 'R R' और 'रिंकू' गुदा हुआ है, जिससे पहचान में मदद मिल सकती है। दो वर्षीय मासूम बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन बुलंदशहर को सौंप दिया गया है। चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी ने जनता से महिला की पहचान में सहयोग की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-कॉमर्स ठगी के जाल में फंसा बी-फार्मा छात्र:मानसिक तनाव में आकर जान दी, सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा
    Next Article
    ललितपुर में यातायात प्रभारी ने जाम से एंबुलेंस निकाली, VIDEO:समय पर अस्पताल पहुंचने से मरीज की जान बची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment