Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में रोडवेज बस खाई में पलटी:मोटरसाइकिल बचाने के प्रयास में बेकाबू हुई, मोटरसाइकिल को बचाने में हुआ हादसा

    11 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र में एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। यह घटना कैलावन गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट हुई। हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कुछ को मामूली चोटें लगी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब बस के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई। मोटरसाइकिल सवार चौधरी हरवीर (70) निवासी टिचर कॉलोनी, शिकारपुर से जटपुरा की ओर जा रहे थे। वे पेट्रोल डलवाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल मोड़ रहे थे। मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाए और स्टीयरिंग घुमा दिया। इस दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में लगभग 55 से 60 यात्री सवार थे। मामूली रूप से घायल हुए कुछ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सलेमपुर एसओ नितिन चावला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका सीयूजी नंबर नहीं लग सका। खबर लिखे जाने तक रोडवेज बस खाई में ही पड़ी हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा प्रभारी मंत्री और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि:आगरा में सड़क हादसे में हुई थी 5 की मौत, हर संभव मदद का दिया भरोसा
    Next Article
    औरैया में पीएम सूर्य घर योजना: लक्ष्य से दोगुने इंस्टॉलेशन:1067 के मुकाबले 2292 सोलर रूफटॉप लगे, DM ने दिए नए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment