Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:घरों में खाना खिलाने वाली महिलाओं के बच्चे भूखे, भोलेबाबा के दर्शन करने जा रही बच्ची की मौत

    1 hour ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें…रावतपुर में गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी तय होने पर युवक ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने फंदे का वीडियो बनाकर प्रेमिका को भेजा। साथ ही स्टटेस पर लिखा- किसी के जाने से मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। राजापुरवा में रहने वाली यहां की करीब 70% महिलाएं घरों में बर्तन धुलने, खाना बनाने और साफ-सफाई का काम करती हैं। इन लोगों का कहना है कि हम लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे हमारे बच्चे पूरे दिन भूखे रहते हैं। लोगों के घर में अब एक टाइम चूल्हा जल पा रहा है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरें देखने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1ः हापुड़ में गैस की लाइन में लगे युवक को हार्टअटैक:उन्नाव में हाईवे जाम किया; कानपुर में महिला बोली- मर जाऊंगी तो क्या होगा यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत जारी है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे हापुड़ में एक गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लाइन में लगे 35 साल के युवक पप्पू को हार्ट अटैक आ गया। वह जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने उसे CPR देने की कोशिश की, फिर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पप्पू कविनगर का रहने वाला है और किराए पर कार चलाता है। सिलेंडर की लाइन में हार्ट अटैक का यह देश में तीसरा मामला है। इससे पहले फर्रुखाबाद में मुख्तार अंसारी (75) और पंजाब के बरनाला जिले में भूषण कुमार मित्तल (66) को हार्ट अटैक आया था। दोनों की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 2ः सिनेमा हॉल में युवती से छेड़छाड़:दर्शकों ने युवक को पकड़कर पीटा, कानपुर में ‘धुरंधर 2’ के शो के दौरान घटना कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरुदेव पैलेस टॉकीज में फिल्म ‘धुरंधर 2’ के शो के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सोमवार रात हॉल के अंदर अंधेरे में युवती को युवक ने छेड़ दिया। युवती के शोर मचाने पर गुस्साए दर्शकों ने पकड़कर जमकर पीट दिया। घटना के बाद सिनेमाघर में अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि शो के दौरान अंधेरे में आरोपी युवक ने पास बैठी युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के विरोध और शोर मचाने पर परिजन व अन्य दर्शक मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। भागने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने काबू कर लिया और उसकी पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 3ः कानपुर में गर्लफ्रेंड की शादी तय होने पर दी जान:फंदे का वीडियो बनाकर भेजा, स्टेटस पर लिखा- किसी के जाने पर मैं खुद को खत्म कर रहा कानपुर में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड को पंखे से लटकते हुए फंदे का वीडियो बनाकर भेजा। साथ ही व्हाटसएप पर स्टेटस लगाया। स्टेटस में लिखा- मैं अपनी लाइफ बिना किसी दबाव के खत्म कर रहा हूं। मैं किसी के जाने पर खुद को खत्म कर रहा हूं। प्लीज किसी पर कोई रिएक्शन न किया जाए, क्योंकि सभी ने मेरा साथ दिया। सबने अच्छा व्यवहार किया। लेकिन मैं अपनी लाइफ से तंग आ गया हूं, इसलिए मैं अपनी जान दे रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर… 4ः घाटमपुर में अनियंत्रित बोलेरो गड्‌ढे में पलटी:मासूम की मौत, महिला समेत आठ घायल; भोलेबाबा के दर्शन करने जा रहे थे घाटमपुर के भीतरगांव रोड पर स्थित रामसारी- भदेवना गांव के बीच अनियंत्रित बोलेरो खड्ड में पलट गई। हादसे में महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार कर घर भेजा है। एक वृद्ध महिला को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि घायलों को अपस्ताल पहुंचाया गया है, घटनास्थल साढ़ थाना क्षेत्र का है, साढ़ पुलिस को जानकारी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 5ः घरों में खाना खिलाने वाली महिलाओं के बच्चे भूखे:कानपुर में महिला रोने लगी, लोग बोले- अब एक टाइम जल रहे चूल्हे कानपुर में गैस पैनिक के बीच अब सिलेंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। राजापुरवा में रहने वाली यहां की करीब 70% महिलाएं घरों में बर्तन धुलने, खाना बनाने और साफ-सफाई का काम करती हैं। इन लोगों का कहना है कि हम लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे हमारे बच्चे पूरे दिन भूखे रहते हैं। लोगों के घर में अब एक टाइम चूल्हा जल पा रहा है। वहीं, प्रशासन का दावा है कि शहर में पर्याप्त मात्रा में गैस का वितरण किया जा रहा है। जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक है। आखिर लोगों के घर में खाना बना कर खिलाने वाली महिलाओं की दिनचर्या क्या है, कैमरे पर महिलाएं रोनी लगीं। ये समझने के लिए दैनिक भास्कर ने बात की। पढ़ें पूरी खबर…. 6ः कानपुर में LED बल्ब फैक्ट्री में भीषण आग:पड़ोसी की छत पर भागकर 12 किराएदारों ने जान बचाई, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंचीं कानपुर में एक LED बल्ब की फैक्ट्री में सोमवार रात भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका है। देखते ही देखते चंद मिलट में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री मालिक और मोहल्ले के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत से करीब एक घंटे के प्रयास से आग पर काबू पाया। एहतियातन आसपास के घरों को भी खाली कराया गया था। घटना किदवई नगर थाना क्षेत्र के सफेद कॉलोनी लुधौरा की है। पढ़ें पूरी खबर…. 7ः सुरंग बनाकर ज्वैलरी शॉप से चोरी करने वाले 3 अरेस्ट:कानपुर में यक्ष एप की मदद से खुलासा, ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय था मास्टरमांइड कानपुर के चकेरी, अहिरवां में सुरंग बनाकर ज्वैलर्स की दुकान से 5 लाख का माल पार करने वाले दो चोरों समेत सराफा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व सुरंग खोदने में इस्तेमाल साबड़ समेत, चांदी व आर्टिफिशियल जेवरात बरामद किए है। यक्ष एप के जरिए पुलिस ने कानपुर शहर में पहली घटना का खुलासा किया है। पढ़ें पूरी खबर…. 8ः 1168 परीक्षक अनुपस्थित, नौ दिन जांचनी होंगी 5.62 लाख कॉपियां:यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में छह दिनों जांची गई 254629 कॉपियां कानपुर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में परीक्षकों की कमी बाधा बन रही है। शहर के कंट्रोल रुम की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 1168 परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिले में कुल 3186 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 2018 की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए पहुंचे। इन परीक्षकों के अनुपस्थित रहने से कॉपियों के मूल्यांकन की रफ्तार थमी है। विभाग अब अनुपस्थित परीक्षकों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। मूल्यांकन के शेष बचे नौ दिनों में 385240 कापियां चेक होनी हैं। बीते छह दिनों में 254629 कॉपियां चेक हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर…. 9ः ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अरौल थाना क्षेत्र के शेषपुर धर्मशाला गांव निवासी 35 वर्षीय पुरुषोत्तम कटियार की लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार को मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तम कटियार रविवार रात मकनपुर से अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे। अरौल-मकनपुर रोड पर बम्हनी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…. 10ः बिठूर में तेज रफ्तार वाहन ने किसान को रौंदा:शादी के 10 साल बाद पैदा हुआ था बेटा, अस्पताल में खाना देने जा रहे थे, पत्नी ICU में बिठूर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने खाना देने जा रहे बाइक सवार किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शादी के 10 साल बाद उसकी पत्नी को बेटा हुआ था। जिस पर वह आइसीयू में भर्ती है। परिजनों को जब हादसे की सूचना मिली तो उनका रो–रोकर बुरा हाल हो गया। चौबेपुर के चंद्रिका गांव निवासी 36 वर्षीय शिवनंदन सिंह खेती किसानी करते थे। परिवार में पत्नी जूली और मां निर्मला है। शिवनंदन की पांच साल की एक बेटी आयुषी है। शादी के 10 साल बाद जूली को सोमवार को बेटा हुआ था, जिसके चलते वह कल्याणपुर स्थित श्याम चिल्ड्रेन केयर हास्पिटल में भर्ती थी और इस समय आइसीयू में है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायकों को बाहर करने की मांग:सिरसा MLA सेतिया बोले-होटल में प्लेट कांग्रेस की खाई, वोट BJP को दिया
    Next Article
    सहारनपुर में 26 साल बाद जमानत पर रिहाई के आदेश:कोर्ट बोला–एक अपराध में दो बार सजा नहींदी जा सकती, पहले काट चुका उम्र कैद की सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment