Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में कुट्टू आटे की कचौरी खाने से 38 बीमार:फूड पॉइजनिंग के बाद जिला अस्पताल में भर्ती, खराब आटे की आशंका

    12 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन व्रत के दौरान कूटू के आटे से बनी कचौरी खाने के बाद 38 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं ने स्थानीय दुकानों से कूटू का आटा खरीदा था। व्रत खोलने के बाद शाम को पकौड़ी, पूरी और अन्य व्यंजन बनाकर खाए। इसके कुछ ही समय बाद लोगों को सिरदर्द, चक्कर, जी मिचलाना और उल्टी जैसी शिकायतें होने लगीं। तबीयत बिगड़ने पर एक ही परिवार समेत कई लोग देर रात अस्पताल पहुंचने लगे। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इनकी तबियत बिगड़ी बीमार पड़े लोगों में सतपाल पुत्र मामचंद (धमरा अड्डा), ममता पत्नी सतपाल, मोनिका पुत्री सतपाल, ओमवती पत्नी राजेंद्र (मीरपुर), सुभान पुत्र राजेंद्र, देवेश पुत्र राजेंद्र, काजल पुत्री राजेंद्र, मनीष कुमार पुत्र जयपाल सिंह (सुशील विहार), ज्योति पत्नी मनीष कुमार, राणा पुत्र मनीष कुमार, हार्दिक पुत्र मनीष कुमार, मछला देवी पत्नी नेपाल सिंह (हीरापुर), रानी पत्नी विनोद (सतला बीवी नगर), मनोरमा पुत्री नेपाल सिंह (हीरापुर), पवन पुत्र नेपाल सिंह (हीरापुर), गौरी पत्नी दिशा (कृष्ण नगर), राजकुमार पुत्र अमर सिंह (धमरा अड्डा), अश्वनी कुमार पुत्र अखिलेश (स्याना रोड), गौरव बिष्ट पुत्र जीवन, निशांत सक्सेना पुत्र अनुज कुमार, बीना देवी पत्नी राजेंद्र सिंह (बॉर्डर), सनी पुत्र राजेंद्र सिंह, श्वेता पत्नी राजेंद्र सिंह, अंशु पत्नी बॉबी, कैलाश पुत्र गेंदा सिंह (राधा नगर), विमलेश पत्नी कैलाश, ललित पुत्र तेजवीर (तातारपुर), पिंकी पत्नी ललित, कविता पुत्री कैलाश (राधा नगर), ममता पत्नी मंजू (दिसपुर), गज्जू पुत्र मोहर सिंह, नीलू सिंह पुत्र सुरेंद्र कुमार (स्याना रोड), सुरेंद्र कुमार पुत्र बादाम सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र करण सिंह (मोहन नगर भूड़), दिया पत्नी राजेंद्र सिंह, तनु पुत्री राजेंद्र सिंह, जिया पुत्री राजेंद्र सिंह, पीयूष पुत्र राजेंद्र सिंह शामिल है। प्रारंभिक जांच में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कूटू का आटा खराब या एक्सपायरी था। प्रशासन ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में मरीजों का इलाज जारी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया- नवरात्र के पहले दिन व्रत के दौरान कूटू के आटे से बने व्यंजन खाने के 38 लोगों की तबियत बिगड़ी थी। सभी मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया है। जिनमें से कुछ की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी भी दे दी गई है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें - शंकराचार्य बोले- क्रूज में लोग न जाने क्या-क्या कर रहे, भीड़ ने काशी की पवित्रता खत्म की, नाव पर इफ्तार इसी वजह से हुई ‘गंगा जी की अवमानना 2014 से ही शुरू हो गई। जब यहां के सांसद आए और उन्होंने कहा कि मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है। लोगों ने सोचा कि यह तो बहुत बड़े गंगा भक्त हैं। गंगा जी ने तो उनको साक्षात बुला लिया। लेकिन उसके बाद से देखिए, काशी 16 नाले गिर रहे थे, अभी तक हमारी जानकारी में नहीं है कि कोई नाला बंद हो गया है।’ ये बातें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कहीं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को सजा:कोर्ट ने साढ़े तीन साल कारावास, 5,500 रुपये जुर्माना लगाया
    Next Article
    बरेली में बेमौसम बारिश से बदला मौसम का मिजाज:ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास, आसमान में सुबह से डेरा जमाए काली घटाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment