Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में ईद-उल-फितर की नमाज हुई अदा:देश में चैन-अमन की दुआ के लिए उठे हाथ, ड्रोन से की गई निगरानी, पुलिस बल तैनात

    3 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में ईद-उल-फितर की नमाज कड़ी सुरक्षा और ड्रोन निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। जिले भर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे। जिले में कुल 155 ईदगाहों और 590 मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी। 3 तस्वीरें देखिए… त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। एडीएम, एसपी देहात, एसडीएम, सीओ सहित भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई थी। पुलिस ने ड्रोन के जरिए भी लगातार निगरानी रखी। नमाजियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी जिले के नागरिकों को ईद की शुभकामनाएं दीं। घरों में दिनभर सेवइयां और अन्य पारंपरिक पकवानों का दौर जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फर्जी IAS बनकर शादी रचाई:विदाई के बाद खुली पोल, दुल्हन को गोवा में बेचने की थी तैयारी
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:तमंचा दिखाकर अपहरण कर किया था दुष्कर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment