Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में आंधी से बिजली गुल:शहर समेत 100 से अधिक गांवों में अंधेरा, तीन घंटे से लाइट नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में गुरुवार को आई तेज आंधी और धूल भरी हवाओं से जिले की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शाम करीब पांच बजे से शहरी क्षेत्र के लगभग 40 हजार उपभोक्ता और 100 से अधिक गांवों के लोग बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। रात करीब आठ बजे शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन गांवों और सीमावर्ती क्षेत्रों में अभी भी संकट बना हुआ है। अंसारी रोड, हाइडिल कॉलोनी, सब्जी मंडी प्रथम व द्वितीय, अनूपशहर अड्डा, यमुनापुरम और नीमखेड़ा सहित कई बिजलीघरों से आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीण इलाकों में आंधी के कारण कई स्थानों पर लाइन फॉल्ट, तार टूटने और बिजली के खंभे झुकने जैसी समस्याएं सामने आईं, जिससे व्यापक स्तर पर आपूर्ति बाधित हुई। बिजली विभाग की टीमें शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही हैं और फॉल्ट को ठीक करने में जुटी हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आंधी के चलते कई स्थानों पर तकनीकी खराबी आई है, जिसे दूर करने के लिए टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों में बिजली कटौती को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। अंसारी रोड निवासी मोहम्मद इरफान ने बताया कि अचानक तेज आंधी आई और बिजली चली गई, जिससे गर्मी में परिवार के साथ काफी परेशानी हो रही है। हाइडिल कॉलोनी की पूजा शर्मा ने कहा कि दो घंटे से अधिक समय से बिजली नहीं है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि गांव में आंधी के बाद से बिजली नहीं आई है, जिससे खेतों की सिंचाई और पानी की समस्या बढ़ गई है। सब्जी मंडी के व्यापारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि बिजली गुल होने से कारोबार पर असर पड़ा है और दुकानें अंधेरे में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 12वीं फेल बनी असिस्टेंट प्रोफेसर:14 साल तक कॉलेज में नौकरी कर ली सैलरी, FIR के आदेश
    Next Article
    लखनऊ में बच्चों ने सीखा अभिनय:चबूतरा थिएटर पाठशाला में 'फल-सब्जी' बन किया मंचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment