Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 21 से 26 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी:जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सतर्क रहने की अपील

    5 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में आगामी 21 से 26 अप्रैल तक हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने और बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार, इन दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहने और लू चलने की आशंका है। प्रशासन ने विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, मजदूरों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। पेय पदार्थों का सेवन करने की भी सलाह दी जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने को कहा है। बाहर जाते समय सिर ढकने, सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनने तथा नियमित रूप से पानी पीते रहने की अपील की गई है। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी और आम पन्ना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की भी सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कमजोरी, चक्कर या तबीयत बिगड़ने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। लोगों से रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहने को भी कहा गया है। इसके अतिरिक्त, दोपहर में अधिक श्रम करने, बासी भोजन, चाय-कॉफी, शराब और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों से बचने की हिदायत दी गई है। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ने की भी अपील की गई है। प्रशासन ने जोर दिया है कि सतर्कता और सावधानी ही लू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पहुंची फिल्म गिन्नी वेड्स सन्नी-2 की टीम:एक्टर अविनाश तिवारी बोले- मलाई मक्खन और कबाब हैं फेवरेट; मेधा संग काम करना सपना था
    Next Article
    पुलिस ने 30 किलो से अधिक नशीले पदार्थ नष्ट किए:'ऑपरेशन दहन' के तहत 67 लाख रुपये से अधिक के ड्रग्स जलाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment