Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में पेट्रोल पंप पर मारपीट, युवक की पिटाई:जबरन पेट्रोल भरवाने को लेकर हुआ विवाद, VIDEO आया सामने

    3 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक पेट्रोल पंप पर मारपीट की घटना सामने आई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब देर रात पेट्रोल पंप बंद था। इसके बावजूद कुछ लोग वहां पेट्रोल भरवाने के लिए जमा थे। इसी दौरान एक युवक अपने साथियों के साथ जबरन पेट्रोल भरवाने की जिद करने लगा। पंप कर्मचारियों द्वारा मना करने पर युवक उनसे उलझ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने पेट्रोल पंप पर मौजूद पुद्दीलाल को दांत से काटकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने युवक की जमकर पिटाई कर दी। पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो अब वायरल हो रही है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त:पोकलैंड और जेसीबी मशीन सीज, टास्क फोर्स कर रही निगरानी
    Next Article
    Dhurandhar 2 Controversy: पगड़ी पहने सिगरेट पीते रणवीर की फोटो पर बवाल, अब आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment